ट्रांसफर की खबरों के बीच आया संजू सैमसन का बर्थडे, CSK ने किया ऐसा काम, अब डील पक्की समझें?
Updated on
11-11-2025 01:43 PM
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स से संजू सैमसन की जुड़ने की खबरें काफी तेज चल रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ट्रेड डील पक्की हो गई है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स जानें की खबरों के बीच संजू सैमसन का बर्थडे आया है। सैमसन आज यानी 11 नवंबर को 31 साल के हो गए हैं। संजू के जन्मदिन पर चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें विश भी किया है। सीएसके ने सोशस मीडिया पर संजू सैमसन के लिए खास पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,'संजू, तुम्हें ढेर सारी शक्ति मिले! तुम्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।'
दोनों फ्रेंचाइजियों (टीमों) ने आधिकारिक तौर पर इस ट्रेड डील की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसकी डिटेल्स 15 नवंबर के आसपास सामने आ सकती हैं, जब खिलाड़ियों की रिटेनशन लिस्ट जारी होंगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने यह प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईपीएल प्लेयर नियमों के मुताबिक, किसी भी ट्रेड (खिलाड़ी की अदला-बदली) को औपचारिक रूप देने में 48 घंटे लगते हैं। इस अदला-बदली के आधिकारिक और पूरा होने में दो दिन का समय लग सकता है।
राजस्थान को बदले में मिलेंगे रविंद्र जडेजा और सैम करन
राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई सुपर किंग्स से संजू सैमसन के बदले स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और सैम करन मिलेंगे। जडेजा पहले भी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। उनकी घर वापसी हो रही है।
संजू सैमसन का करियर
संजू सैमसन ने 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था। संजू ने राजस्थान के लिए खेलते हुए ही डेब्यू किया था। सैमसन ने अब तक आईपीएल में 171 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 139.1 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4704 रन बनाए हैं। संजू ने आईपीएल में 3 शतक और 26 अर्धशतक भी जड़े हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…