बाल-बाल बचे सरफराज अहमद, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हुए बाहर
Updated on
27-07-2023 02:27 PM
कोलंबो: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान सिर पर बाउंसर लगने के कारण घायल हो गए। क्रीज पर उतरने के साथ ही पहली ही गेंद उनके हेलमेट पर जाकर लगी। उन्होंने बाउंसर को छोड़ने की कोशिश की थी लेकिन सफलता नहीं मिला। इस घटना के बाद फिजियो मैदान पर आए और उनकी जांच की। जिसके बाद सरफराज अहमद की सहमति और चोट ज्यादा गंभीर ना होने के कारण खेल थोड़ी देर बाद फिर शुरू हुआ। इसके बाद सरफाराज कुछ देर तक क्रीज पर बल्लेबाज करते रहे। लेकिन सहज नजर नहीं आ रहे थे।
मैच से बाहर हुए सरफराज
इस दौरान पाकिस्तानी खेमे में अफरातफरी का माहौल बन गया रहा। सरफराज अहमद 22 गेंदों तक मैदान पर रहे और 3 चौके भी मारे। लेकिन इसके बाद उनकी परेशान और बढ़ने लगी। जिसके बाद सरफराज ने मैदान से बाहर जाना ही ठीक समझा। इसके साथ ही उन्हें कन्कशन सब्स्टीट्यूट भी कर दिया गया। मैच में आगे उनकी जगह मोहम्मद रिजवान हिस्सा लेंगे। विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज 22 गेंदों पर 14 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए। पीसीबी ने कहा कि मैच रेफरी डेविड बून ने सब्टीट्यूट खिलाड़ी के लिए पाकिस्तान टीम प्रबंधन के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और सरफराज अहमद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मेडिकल पैनल की निगरानी में हैं।
यह पहली बार है जब पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट में कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम का इस्तेमाल किया गया। सरफराज के चोटिल होने के कारण सब्टीट्यूट के तौर पर रिजवान को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टेस्ट मैचों में रिजवान पाकिस्तान की पहली पसंद थे, लेकिन बल्ले से फ्लॉप शो के कारण सरफराज की प्लेइंग-11 में वापसी हुई। उन्होंने पिछले साल के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में वापसी की थी। उस सीरीज की चार पारियों में सरफराज ने 3 फिफ्टी के साथ ही एक सेंचुरी लगाई थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…