अंडर 19 एशिया कप में सरफराज खान के भाई का जलवा, भारत को मिल गया एक और सुपरस्टार
Updated on
09-12-2023 01:45 PM
दुबई: अंडर 19 एशिया कप 2023 का आगाज हो गया है। ऐसे में भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ग्रुप ए में है। जहां उनके साथ पाकिस्ता, अफगानिस्तान और नेपाल भी है। टीम इंडिया का बीते शुक्रवार यानी 8 दिसंबर को पहला मैच अफगानिस्तान से दुबई में था। इस मुकाबले में पूरी तरह से भारत का दबदबा देखने को मिला। अर्शिन कुलकर्णी के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। कुलकर्णी ने 3 विकेट लेने के साथ-साथ नाबाद 70 रन बनाए। हालांकि अर्शिन के अलावा डॉमेस्टिक क्रिकेट के स्टार सरफराज खान के छोटे भाई ने भी कमाल कर दिया। उनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।
सरफराज खान के छोटे भाई ने अफगानी टीम के होश उड़ा दिए
मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान से हर कोई वाकिफ है। रेड बॉल डॉमेस्टिक क्रिकेट में सरफराज खान ने खूब नाम कमाया है। उन्होंने रनों का अंबार लगाया है। वहीं सरफराज को आईपीएल का भी अनुभव है। हालांकि अब बारी है उनके छोटे भाई मुशीर खान की लाइमलाइट में आने की। मुशीर खान इस वक्त भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं जो इस वक्त एशिया कप खेलने दुबई गए हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में अर्शिन कुलकर्णी ने तो कमाल किया ही। लेकिन साथ ही मुशीर खान ने भी अपने नाम का डंका बजाया। उन्होंने पहले गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी में भी अच्छा दमखम दिखाया। स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज मुशीर खान ने पहले बॉलिंग करते हुए 3.85 की गजब इकॉनमी से 7 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट झटका। वहीं एक ओवर उन्होंने मेडन भी डाला था।
इसके बाद जब बल्लेबाजी की बात आई, तो वहां भी मुशीर खान का जलवा देखने को मिला। 174 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय अंडर 19 टीम के 76 रन पर ही 3 विकेट गिर गए थे। वहीं फिर बल्लेबाजी के लिए मुशीर खान आए। मुशीर ने अर्शिन के साथ 98 रन की शानदार साझेदारी की। वह अंत तक नाबाद रहे। 90 के स्ट्राइक रेट से मुशीर ने चौकों की मदद से नाबाद 48 रन बनाए। 18 साल के मुशीर आगे जाकर आईपीएल और सीनियर इंडियन टीम में भी नाम कमा सकते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…