रजत पाटीदार का डेब्यू तो सरफराज को करना होगा इंतजार, दूसरे टेस्ट में इन 11 भारतीय शेरों पर जिम्मेदारी
Updated on
02-02-2024 12:56 PM
विशाखापत्तनम: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज यानी 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। रोहित सेना को पहले मैच में इंग्लैंड ने 28 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी। वहीं टीम इंडिया इस मुकाबले में पलटवार कर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी। विशाखापत्तनम में टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड ने मैच से पहले ही अपने दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी थी। वहीं भारतीय टीम ने टॉस के वक्त अपनी प्लेइंग का ऐलान किया। भारतीय टीम में 3 बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।
रजत पाटीदार करने जा रहे डेब्यू
भारतीय टीम के स्टार और अनुभवी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा-केएल राहुल पहले टेस्ट के बाद चोटिल हो गए थे। ऐसे में दूसरे टेस्ट के लिए दो बदलाव होना तो भारतीय टीम में तय था। टॉप ऑर्डर में भारत ने सरफराज खान को मौका ना देकर रजत पाटीदार का डेब्यू करवाया है। सरफराज को अपने डेब्यू के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। इसके अलावा मुकेश कुमार भी मोहम्मद सिराज की जगह खेल रहे हैं। वहीं कुलदीप यादव की भी टेस्ट टीम में लंबे समय के बाद वापसी हुई है।
आपको बता दें कि डेब्यूटंट रजत पाटीदार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खुद को बखूबी साबित किया है। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भी रन बनाए थे। पटीदार ने 55 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 45 की औसत से 4000 रन ठोके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 22 अर्धशतक ठोके हैं।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11-
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमान गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और जसप्रीत बुमराह।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…