सिर्फ 6 हजार रुपये में हुआ ऑपरेशन
डॉ गौरव ने बताया कि मेरी टीम के लिए कम संसाधनों के बीच यह बड़ी चुनौती थी जिसे हमने स्वीकार किया। पिछले सप्ताह मरीज का ऑपरेशन किया गया जो सफल रहा। ऑपरेशन के बाद इंटरकोस्टल चेस्ट ट्यूब डाली गई थी जिसे निकालने के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है। मरीज को सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। कुछ जांच और सलाह के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉ गौरव ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान 3 से 4 घंटे का समय लगा। इस दौरान ट्यूमर के साथ ही पसली की हड्डी का कुछ हिस्सा भी काट कर निकाल दिया गया ताकि दोबारा उस जगह पर कैंसर की संभावना ना बन सके। बाहर इस ऑपरेशन में 2 से ढाई लाख रुपये का खर्च आता है, लेकिन एम्स में मात्र 6000 रुपए में यह ऑपरेशन हुआ है। धीरे-धीरे अन्य डिपार्टमेंट के विस्तार के बाद जरूरी एक्यूमेंट और संसाधन मुहैया हो जाएंगे, तब किसी भी ऑपरेशन को गोरखपुर एम्स में सफलतापूर्वक किया जा सकेगा।
