शाम 5 बजे वर्सोवा में सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार, घर पर अपनों की जुटने लगी भीड़
Updated on
09-03-2023 10:01 PM
सतीश कौशिक के निधन के बाद उनका पोस्टमॉर्टम हो चुका है और अब बॉडी एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया जा रहा है। इस वक्त मुंबई में सतीश कौशिक घर पर शोक जताने के लिए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग लगातार पहुंच रहे हैं। इसी बीच सतीश कौशिक के अंतिम संस्कार को लेकर अपडेट भी सामने आया है।
खबर है कि एक्टर की तबीयत उस वक्त बिगड़ी जब वह दिल्ली में फार्महाउस पर थे। सतीश कौशिक के मैनेजर ने बताया कि वह पुष्पांजलि के फार्महाउस पर पार्टी कर रहे थे और देर रात उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद सतीश कौशिक ने अपने मैनेजर को बुलाया। सतीश कौशिक को फौरन गुरुग्राम के फोर्टीस हॉस्पिटल में ले जाया गया लेकिन अस्पताल के गेट पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने कहा- ऑटोप्सी रिपोर्ट के बाद आगे के एक्शन पर विचार
बता दें कि Satish Kaushik की मौत मामले में दिल्ली पुलिस जांच में जुटी थी और इस मामले में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर ने किसी भी तरह के संदिग्ध घटना से इनकार किया है और कहा है कि उनकी मौत नैचुरल हुई है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें फोर्टीस हॉस्पिटल से उनके निधन को लेकर कॉल आया। उन्होंने कहा- ऑटोप्सी रिपोर्ट के बाद आगे के एक्शन पर विचार किया जाएगा।
बॉडी एयर एम्बुलेंस से मुंबई रवाना, शाम 5 बजे अंतिम संस्कार
सतीश कौशिक का पोस्टमॉर्टन दीन दयाल हॉस्पिटल में किया गया, जिसके बाद उनकी बॉडी को एयर एम्बुलेंस से मुंबई रवाना किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज गुरुवार दोपहर 3 बजे पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस मुंबई पहुंचेगा। इसके बाद कुछ रीति-रिवाज के बाज शाम 5 बजे वर्सोवा श्मशान में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके रिश्तेदार पहुंचने लगे हैं।
प्रियंका चोपड़ा से लेकर अक्षय कुमार ने जताया दुख
सतीश कौशिक के निधन पर अनुपम खेर से लेकर प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, अशोक पंडित जैसे तमाम सिलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके लिए दुख जताया है।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…