सतीश शाह की पत्नी मधु ने प्रार्थना सभा में पति के बारे में पूछा सवाल, फिर अकड़ गए हाथ और चौंधिया गई आखें
Updated on
01-11-2025 01:55 PM
दिग्गज अभिनेता सतीश शाह 25 अक्टूबर को 74 की उम्र में इस दुनिया से गुजर गए। उनकी पत्नी मधु शाह, जो अल्जाइमर से पीड़ित हैं, उनकी हालत देख हर किसी का कलेजा फटा जा रहा है। एक्टर के निधन ने उनके जीवन में एक बड़ा खालीपन छोड़ दिया है। अब ऑनस्क्रीन पत्नी रत्ना पाठक शाह ने बताया है कि उनकी मधु से क्या बात हुई थी और उन्होंन उनसे क्या कुछ पूछा था, जिससे उनके हाथ ही अकड़ गए थे।
सतीश शाह के साथ 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में कम कर चुकीं रत्ना पाठक शाह ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' में उनके लिए श्रद्धांजलि लेख लिखा है। रत्ना ने सतीश शाह के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी पत्नी मधु के साथ हुई अपनी बातचीत को याद किया और बताया कि उन्होंने उनसे क्या दिल दहला देने वाली बात कही थी। रत्ना ने सतीश के अंतिम संस्कार के दौरान मधु द्वारा पूछे गए सवाल का खुलासा किया।
रत्ना पाठक शाह से मधु शाह ने किया था सवाल
रत्ना शाह ने बताया, 'उसने मुझसे पूछा क्या ये सचमुच हो रहा है? उसकी आंखें चौंधिया गई थीं, उसके हाथ अकड़ गए थे। जब सतीश को ले जाया जा रहा था, हम मधु के चारों ओर इकट्ठा हो गए थे और जो कुछ हुआ था, उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे।' रत्ना ने आगे बताया कि सतीश अपनी पत्नी के लिए जीना चाहते थे और मुश्किल समय में उनका ख्याल रखना चाहते थे। वह मधु के लिए प्यार से गाते थे, और वह सोच रही थीं कि सतीश के निधन के बाद उनके लिए और उनके साथ कौन गाएगा।
मधु शाह ने सतीश के लिए गाया था गाना
रत्ना पाठक ने यह भी बताया कि कैसे मधु ने सतीश शाह की प्रार्थना सभा में उनके शो का गाना गाकर उन कलाकारों के साथ शामिल हुईं जो उनके लिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। 'मधु भी इसमें शामिल हुई -पहले तो उन्होंने धीमे और संकोच से गाया, मानो उन्हें इस बात पर हैरानी हो रही हो कि इस गाने से जुड़ा इंसान मौजूद नहीं है। लेकिन फिर उन्होंने अपने प्रियजनों के साथ गर्मजोशी के साथ उसे गाया। उनकी आवाज तेज हो गई और ऐसा लगा जैसे वह अपने सतीश के लिए गा रही हों।'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…