सऊदी अरब ने नवाज शरीफ और शहबाज शरीफ को उमराह के बहाने बुलाया, क्या साफ होगा लोन का रास्ता?
Updated on
03-04-2023 05:38 PM
इस्लामाबाद: बर्बाद हो रही पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए हमेशा सऊदी अरब आगे आता रहा है। सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के सुप्रीमो नवाज शरीफ और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को उमराह के लिए आमंत्रित किया है। इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 11 अप्रैल को अपनी बेटी मरियम नवाज और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सऊदी अरब के लिए स्पेशल विमान से प्रस्थान करेंगे।
नवाज शरीफ सऊदी अरब में शाही मेहमान होंगे। सूत्रों ने कहा कि वह रमजान के पवित्र महीने के आखिरी 10 दिन मदीना और मक्का में बिताएंगे। हालांकि अभी उनके कार्यक्रम की अंतिम घोषणा नहीं की गई है। इस दौरान पाकिस्तान के कई अन्य मंत्रियों और सांसदों ने भी उमराह की योजना बनाई है। पाकिस्तानी पीएम और नवाज शरीफ की इस यात्रा से माना जा रहा कि शायद सऊदी अरब उन्हें लोन देने के लिए मान गया है।
लोन देने से किया था मना
आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान को हाल ही में सऊदी अरब से झटका लगा था। सऊदी ने पाकिस्तान को आसान वित्तीय बेलआउट या ब्याज मुक्त कर्ज नहीं देने का फैसला किया था। सऊदी का कहना था कि पाकिस्तान को अपनी ऊर्जा IMF के साथ पैकेज से जुड़ा समझौता करने में इस्तेमाल करनी चाहिए। IMF के साथ समझौते के बाद ही किंगडम किसी तरह के लोन पर विचार करेगा। सऊदी के इस फैसले ने पाकिस्तान की सरकार की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था।
लगातार गिर रहा विदेशी मुद्रा भंडार
पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम होता जा रहा है। पाकिस्तान के पास सिर्फ 3 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार बचा है। लेकिन देश को 80 अरब डॉलर का कर्ज वापस लौटाना है। पाकिस्तान को जब-जब जरूरत हुई है, तब-तब सऊदी अरब मदद के लिए आगे आता रहा है। कई मौकों पर सऊदी अरब ने पाकिस्तान को लोन दिया है। जरूरत पड़ने पर सऊदी ने कई बार मुफ्त तेल भी पाकिस्तान को दिया है। हालांकि जिन कर्जों को पाकिस्तान ने लिया है, उसे लौटाने में वह सक्षम नहीं है, जिसके कारण सऊदी अरब नाराज माना जा रहा है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…