जरा बचकर! जिंदगी पर भारी पड़ जाएगा स्मार्ट सिटी का गड्ढा, बरसात ने बढ़ाई मुसीबत
Updated on
01-07-2023 06:38 PM
मुजफ्फरपुर: बिहार की आर्थिक राजधानी में इन दिनों पूरे जोर शोर से स्मार्ट सिटी के तहत जगह-जगह कई योजनाओं का काम चल रहा है। हालांकि स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों से जनता को सुविधा कम परेशानी ज्यादा पैदा हो रही है। ताजा मामला शहर के ब्रह्मपुरा स्थित नीलकंठ मंदिर के पास का है। जहां स्मार्ट सिटी के सीवरेज निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिट्टी लेकर आ रहा हाईवा पलट गया। इसके बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
स्मार्ट सिटी के गड्ढे में पलटा हाईवा
गनीमत रही कि हादसे में कोई राहगीर चपेट में नहीं आया, वरना कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। वहीं, घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों का आरोप है की आए दिन इन गड्ढों में गिरकर कोई न कोई घायल हो जा रहा है। लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। पूरे मामले पर वार्ड नंबर 6 के पार्षद जफीर फरियादी ने बताया की स्मार्ट सिटी के सीवरेज निर्माण के तहत गड्ढा खोदा गया था, जिसमें हाईवा पलट गया है।
गड्डे को लेकर गुस्से में लोग
स्थानीय लोगों के मुताबिक आए दिन शहर में इस तरह की घटनाएं हो रही है लेकिन नगर निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा है। नगर निगम को स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की जल्द से जल्द समीक्षा करनी चाहिए। पूरे मामले को लेकर नगर आयुक्त नवीन कुमार का कहना है कि जल्द ही सारी समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा।
बारिश ने बढ़ाई मुसीबत
बारिश ने मुजफ्फरपुर नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी है। जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आलम ये है कि कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। दावा किया जा रहा था कि करोड़ों रुपए की लागत से शहर में ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त कर दी गई है। मगर हल्की सी बारिश में कई वार्डों और घरों में जलजमाव की स्थिति हो गई। इससे लोगों में निगम के अधिकारियों के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…