बचत घटी और लोगों ने तोड़ दिए कर्ज के सारे रेकॉर्ड, रिजर्व बैंक ने जताई
Updated on
10-04-2024 02:14 PM
नई दिल्ली: भारत का घरेलू कर्ज स्तर दिसंबर 2023 (Q3 FY24) तक GDP के 40% के रेकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जबकि नेट फाइनेंशल सेविंग GDP के लगभग 5% तक गिर गई है। यह आंकड़ा मोतीलाल ओसवाल की एक रिपोर्ट में सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार इससे वित्तीय तनाव बढ़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले महीने जारी रिपोर्ट से पता चला है कि हाउसहोल्ड डेट या कर्ज के भीतर, अनसिक्योर्ड पसर्नल लोन में सबसे तेज बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद सुरक्षित कर्ज, कृषि लोन और बिजनेस लोन हैं। जबकि हाउसहोल्ड की फिजिकल सेविंग 2022-23 में दस साल के टॉप पर पहुंच गई और उनकी कुल बचत GDP के छह साल के निचले स्तर 18.4% पर आ गई। रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि भारत की सकल घरेलू बचत (GDS) घटकर GDP के 30.2% पर आ गई है, जो 2013-14 और 2018-19 के बीच देखी गई 31-32% की सीमा से कम है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले वर्ष के पहले नौ महीनों में परिवारों की ग्रास फाइनेंशल सेविंग 2022-23 की इसी अवधि में 10.5% से मामूली बढ़ोतरी के साथ GDP का 10.8% हो गई। हालांकि रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्तीय देनदारियां भी आनुपातिक रूप से GDP के 5.5% से बढ़कर 5.8% हो गई हैं। 2022-23 में परिवारों की वार्षिक उधारी बढ़कर GDP का 5.8% हो गई, जो अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।
बड़े पैमाने पर लोन ले रहे परिवार
रिपोर्ट कहती है कि परिवार अपनी उपभोग की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर कर्ज ले रहे हैं। यह प्रवृत्ति हाउसहोल्ड की नेट फाइनेंशल सेविंग के लिए जोखिम पैदा करती है। यह सेविंग हाउसहोल्ड ग्रॉस फाइनेंशियल सेविंग और वित्तीय देनदारियों के बीच संतुलन पर निर्भर करती है। गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक के डेटा में कहा गया था कि वित्त वर्ष 2023 में परिवारों की शुद्ध वित्तीय बचत गिरकर लगभग पांच दशक के निचले स्तर पर- GDP के 5.1% पर आ गई है, जो वित्तीय वर्ष 2022 में 7.2% थी।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…