Select Date:

SBI के ग्राहक ध्यान दें... रिवॉर्ड पॉइंट का मैसेज खाली कर सकता है बैंक अकाउंट, तुरंत जानें बचने के तरीके

Updated on 03-11-2024 01:13 PM
नई दिल्ली: जिन लोगों के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में बैंक अकाउंट हैं या जिनके पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है, उनमें से काफी ग्राहकों को रिवॉर्ड पॉइंट का मैसेज मिल रहा है। यह मैसेज एक स्कैम हो सकता है। अगर आप इसके लालच में आ गए और मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक कर दिया तो आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। पीआईबी फैक्ट चेक ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अलर्ट किया है।

क्या है मैसेज में?


इस मैसेज में लिखा होता है, 'आपको यानी एसबीआई के ग्राहक को 9 हजार या इससे ज्यादा रुपये के रिवॉर्ड पॉइंट मिले हैं। ये पॉइंट आज ही एक्सपायर हो जाएंगे। इन्हें रिडीम करने के लिए मैसेज में लिए गए लिंक पर क्लिक करके ऐप डाउनलोड करें।'

क्या है यह स्कैम?


रिवॉर्ड पॉइंट स्कैम कोई नया स्कैम नहीं है। पहले भी स्कैमर इस तरह के मैसेज भेजकर लोगों के बैंक अकाउंट खाली करते रहे हैं। यह मैसेज देखने में ऐसा लगता है जैसे एसबीआई ने ही भेजा है, जबकि ऐसा नहीं है।

इस मैसेज में एक APK फाइल होती है जिसे डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। इसके बाद कस्टमर से बैंक अकाउंट की जानकारी जैसे अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर, पासवर्ड आदि भरने के लिए कहा जाता है। यह सारी जानकारी जालसाजों के पास पहुंच जाती है। इसके बाद ये स्कैमर आपको बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं।

अभी फिर से क्यों आ रहे हैं ये मैसेज?


फेस्टिवल सीजन में काफी लोगों ने कार्ड से पेमेंट की है। फिर चाहे पेमेंट डेबिट कार्ड से की हो या क्रेडिट कार्ड है। स्कैमर इसी का फायदा उठाना चाहते है। वे एसबीआई यूजर्स को रिवॉर्ड पॉइंट लालच देकर अपने जाल में फंसाना चाहते हैं। जो भी इन पॉइंट के लालच में आ गया, ये उसका बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं।

कैसे बचें इससे?


यह जरूरी नहीं कि एसबीआई का रिवॉर्ड पॉइंट का हर मैसेज फेक हो। लेकिन एसबीआई कभी भी किसी लिंक के जरिए ऐसी चीजें डाउनलोड करने को नहीं कहती। एसबीआई के रिवॉर्ड पॉइंट्स को ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए ही रिडीम किया जा सकता है। इसके लिए किसी लिंक पर क्लिक करने की जरूरत नहीं पड़ती।

अगर आपको भी ऐसा मैसेज मिला है तो अलर्ट हो जाएं। मैसेज में दिए लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें। ऐसे मैसेज को तुरंत डिलीट कर दें। अगर ऐप डाउनलोड हो गई है तो उसे तुरंत अनइंस्टॉल करें और बेहतर होगा कि फोन को फॉर्मेट कर दें। किसी को भी ट्रांजेक्शन से संबंधित कोई ओटीपी न बताएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
 30 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
 30 July 2026
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
 30 July 2026
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Juniper Green Energy का 1,800 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इस पर 3 अगस्त, 2026 तक बोली लगाई जा सकती है। यह 8…
Advt.