Select Date:

700 रुपये के पार जा सकते हैं SBI के शेयर, बैंक को अब तक का सबसे ज्यादा मुनाफा

Updated on 07-11-2022 05:37 PM

देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में सोमवार को अच्छी तेजी देखने को मिली है। सरकारी बैंक के शेयर 5 पर्सेंट से ज्यादा के उछाल के साथ 622.90 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में यह तेजी दूसरी तिमाही में बैंक के मुनाफे में आए जबरदस्त उछाल की वजह से आई है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में अभी और उछाल देखने को मिल सकता है। बैंक के शेयर 700 रुपये के पार पहुंच सकते हैं। 

ब्रोकरेज हाउसेज ने दिया 715 रुपये तक का टारगेट
घरेलू ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्योरिटीज ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों को बाय (Buy) रेटिंग दी है और शेयरों के लिए 700 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज हाउस एडलवाइस ने एसबीआई के शेयरों पर अपने रेटिंग अपग्रेड करके होल्ड से बाय (Buy) कर दी है। ब्रोकरेज हाउस ने बैंक के शेयरों के लिए 715 रुपये का नया टारगेट प्राइस दिया है। एडलवाइस ने पहले एसबीआई के शेयरों के लिए 595 रुपये का टारगेट दिया था। एक दूसरे ब्रोकरेज हाउस एंबिट ने भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों के लिए 715 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। बैंक के शेयर ब्रोकरेज हाउस के टॉप पिक्स में शामिल हैं। मोतीलाल ओसवाल ने भी SBI के शेयरों के लिए 700 रुपये का टारगेट दिया है।  

बैंक को अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को सितंबर 2022 तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा हुआ है। जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही में एसबीआई को 13,265 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। सालाना आधार पर स्टेट बैंक के मुनाफे में 73.93 पर्सेंट का उछाल आया है। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। साथ ही मार्जिन भी बढ़ा है। सितंबर 2022 तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नेट इंटरेस्ट इनकम 35,183 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम में 12.83 पर्सेंट का उछाल आया है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.