चिलचिलाती गर्मी, भयंकर उमस और रोहित-यशस्वी की कमरतोड़ बैटिंग, मैदान छोड़ भागा कैरिबियाई बॉलर
Updated on
14-07-2023 03:08 PM
रोसेउ (डोमिनिका): भारतीय क्रिकेट टीम डोमिनिका में वेस्टइंडीज (WI vs IND) के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेल रही है। मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज की पारी 150 रनों पर सिमट गई। इसके बाद भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने क्रीज पर खूंटा ठोक दिया। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के खिलाफ दोनों ने पहले विकेट के लिए 229 रन जोड़ दिए। डोमिनिका में काफी गर्मी है और इससे रोहित-यशस्वी परेशान भी दिख रहे थे।
रहकीम कॉर्नवाल ने छोड़ा मैदान
वेस्टइंडीज के रहकीम कॉर्नवाल क्रिकेट इतिहास के सबसे वजनी खिलाड़ी हैं। डोमिनिका के गर्मी और उमस को वह नहीं झेल पाए। कॉर्नवाल स्पिन गेंदबाज हैं और उनका रनअप भी काफी छोटा है। इसके बाद भी गेंदबाजी के दौरान उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। मेडिकल टीम ने आकर उन्हें चेक दिया। कुछ दवाई भी दी लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। सिर्फ 11 ओवर की गेंदबाजी के बाद रहकीम कॉर्नवाल मैदान से बाहर चले गए। बताया जा रहा है कि उनके सीने में इंफेक्शन हो गया है।
बल्लेबाजों को कर रहे थे परेशान
रहकीम कॉर्नवाल इस मैच में वेस्टइंडीज के प्रमुख स्पिनर थे। इस ऑफ स्पिनर के खिलाफ मैच के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल को खेलने में काफी परेशानी हो रही थी। उनके 11 ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने सिर्फ 22 रन बनाए थे। लेकिन उनके बाहर जाते ही भारतीय टीम की सबसे बड़ी परेशानी खत्म हो गई। वेस्टइंडीज के लिए पार्ट टाइम स्पिनर गेंदबाजी करने लगे, जो भारतीय बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पा रहे थे।
गर्मी और उमस से सभी परेशान
गर्मी और उसम से भारतीय बल्लेबाज भी परेशान रहे। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान बेंच पर बैठे भारतीय खिलाड़ी रोहित और यशस्वी के लिए छाता लेकर आ रहे थे। रोहित शर्मा को कई बार ठंडा पानी अपनी टीशर्ट में डालते हुए देखा गया था। लेकिन बेहतर फिटनेस की वजह से भारतीय खिलाड़ी टिके रहे। वहीं कॉर्नवाल को मैदान से बाहर जाना पड़ गया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…