हैदराबाद पर फंसा पेंच, मैच की तारीख बदलने की मांग पर BCCI की दो टूक- नहीं हो पाएगा
Updated on
22-08-2023 01:30 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को आईसीसी विश्व कप 2023 के कार्यक्रम में बदलाव के हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अनुरोध को आधिकारिक तौर पर खारिज कर दिया। एचसीए ने भारत में पांच अक्टूबर से शुरू हो रहे एकदिवसीय विश्व कप के दौरान लगातार दो दिन दो मैचों की मेजबानी को संगठनात्मक और सुरक्षा कारणों से मुश्किल करार देते हुए कार्यक्रम में बदलाव की मांग की थी।
सिरे से खारिज मांग बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविवार को ही कहा था कि कार्यक्रम में और बदलाव संभव नहीं है। बीसीसीआई के सूत्र ने बताया, 'बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एशिया कप टीम चयन बैठक (जिसके लिए सचिव संयोजक हैं) के बाद दिल्ली में एचसीए अधिकारियों के साथ बैठक की और राज्य इकाई को स्पष्ट कर दिया की नौ अगस्त को संशोधित कार्यक्रम जारी होने के बाद कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।'
हैदराबाद में भारत के मैच नहीं काफी विलंब के बाद इस साल जून में विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। बीसीसीआई और आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने इस महीने की शुरुआत में नौ मैचों के कार्यक्रम में बदलाव किया, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बड़ा मुकाबला भी शामिल था। भारत और पाकिस्तान के मैच के आयोजन को एक दिन पहले 14 अक्टूबर को कर दिया गया। इसके अलावा हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का मैच 12 अक्टूबर की जगह 10 अक्टूबर कर दिया गया। एचसीए इससे पहले नौ अक्टूबर को न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड मैच की भी मेजबानी कर रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था बड़ा मसला
हैदराबाद पुलिस ने लगातार दो मैचों के लिए सुरक्षा प्रदान करने पर आपत्ति व्यक्त करते हुए दो मैचों के बीच कम से कम एक दिन का समय मांगा था। इस में बदलाव करने से न्यूजीलैंड और नीदरलैंड की टीमों का यात्रा कार्यक्रम पर भी प्रभाव पड़ेगा। इसके लिए दोनों देश के क्रिकेट बोर्ड तैयार नहीं होंगे। आईसीसी भी इसकी मंजूरी नहीं देगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…