Select Date:

SC का बड़ा फैसला बेंगलुरु के ईदगाह मैदान में नहीं होगी गणेश पूजा

Updated on 31-08-2022 05:08 PM

बेंगलुरु
तमाम उहापोह के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के ईदगाह मैदान में गणेश पूजा कीअनुमति देने से इन्कार कर दिया है। तीन जजों की बेंच ने अपने फैसले में कहा कि मामले में यथास्थिति बरकरार रहेगी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कुछ देर पहले कर्नाटक हाईकोर्ट ने ईदगाह मैदान में गणेश पूजा की अनुमति दे दी थी। लेकिन सुप्रीम फैसले के आगे हाईकोर्ट का निर्णय लागू नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दोनों पक्षों को हाईकोर्ट जाने को कहा है।

ध्यान रहे कि कर्नाटक हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के फैसले खिलाफ वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने तत्काल सुनवाई के लिए शीर्ष अदालत से दरखास्त की थी। उनकी दलील थी कि हाईकोर्ट के आदेश से अनावश्यक तनाव पैदा होगा। उसके बाद सर्वोच्च अदालत ने सुनवाई के लिए हामी भरी।

वक्फ बोर्ड की तरफ से कपिल सिब्बल ने तर्क दिया कि जब एक समुदाय अपने धार्मिक अनुष्ठानों के लिए एक स्थान का उपयोग कर रहा है तो अचानक क्या हो गया कि दूसरे धर्म को उसके उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। सिब्बल ने कहा कि यह वक्फ की संपत्ति है। किसी अन्य धर्म द्वारा ईदगाह के प्रयोग पर रोक लगाई जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपकी याचिका इस स्थल पर मालिकाना हक के लिए है? हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने गणतंत्र दिवस के उपयोग कि इजाजत दी थी, तब आप क्यों मान गए?

सिब्बल ने कहा कि 1831 से यह मैदान वक्फ बोर्ड कब्जे में है। लेकिन 2022 में ऐसा क्या हो गया जो ईदगाह मैदान में गणेश पूजा की अनुमति दे दी गई। उनका कहना था कि कर्नाटक में अगले साल चुनाव है। इसी वजह से बीजेपी सरकार इस तरह के फैसले ले रही है। उनका कहना था कि केवल चुनाव को ध्यान में रखकर ये विवाद बेवजह खड़ा किया जा रहा है।

हाईकोर्ट ने दिया था ये फैसला

कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से कहा था कि बेंगलुरु के चामराजपेट ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाने पर विचार किया जा सकता है। इसके बाद राज्य सरकार ने भी इस मैदान में गणेश उत्सव के लिए दो दिनों की मंजूरी दे दी थी। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया। वक्फ बोर्ड ने इसका विरोध किया और हाई कोर्ट के इस निर्देश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। फिलहाल ईदगाह मैदान में भारी पुलिस बल तैनात है।

वक्फ बोर्ड का दावा
वक्फ बोर्ड ने याचिका में कहा था कि मैदान उसकी संपत्ति है. वहां 1964 से ईद की नमाज़ हो रही है. वहां पूजा से सांप्रदायिक तनाव हो सकता है.

सरकार का दावा
वहीं हाई कोर्ट में राज्य सरकार ने मैदान पर वक्फ बोर्ड के दावे को विवादित बताया था. सरकार का कहना था कि उसे पूजा की अनुमति देने पर विचार करने से नहीं रोका जा सकता.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
 16 July 2026
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
 16 July 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
 16 July 2026
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
 16 July 2026
होशियारपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि पंजाब को हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने का सफर यहां के लोगों के सहयोग और…
 15 July 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
 15 July 2026
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
 15 July 2026
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
 15 July 2026
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…
Advt.