सीन विलियम्स की तूफानी शतक से जिम्बाब्वे की ओमान पर धमाकेदार जीत
Updated on
30-06-2023 08:33 PM
बुलावायो: सीन विलियम्स के लगातार दूसरे शतक से जिम्बाव्वे ने आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स चरण में ओमान पर 14 रन की जीत दर्ज की जिससे वह भारत में होने वाले 50 ओवर के महासमर के एक कदम करीब पहुंच गया। जिम्बाब्वे ने यहां अपने पहले मैच में ग्रुप ए के प्रदर्शन को जारी रखते हुए ओमान को पराजित किया जिसमें विलियम्स की शानदार फॉर्म जारी रही।
ग्रुप चरण में चारों मैच जीतने वाली मेजबान टीम जिम्बाब्वे के अब सुपर सिक्स चरण में छह अंक हो गये हैं जबकि चार अंक उसे ग्रुप चरण से मिले थे। ओमान ने कश्यप प्रजापति (103 रन) के शतक से 333 रन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए काफी जोर लगाया लेकिन टीम 50 ओवर में नौ विकेट पर 318 रन ही बना सकी।
जिम्बाब्वे ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद विलियम्स के 142 रन (103 गेंद) से सात विकेट पर 332 रन बनाये। विलियम्स अभी तक टूर्नामेंट की पांच पारियों में तीन शतक जड़ चुके हैं और एक 91 रन की पारी खेल चुके हैं।
ओमान ने भी दिखाया दम
जिम्बाब्वे के खिलाफ के इस मुकाबले में ओमान ने बैटिंग में अपना खूब जोर लगाया है। 333 रनों के लक्ष्य के लगभग ओमान करीब पहुंच गया था लेकिन जीत के पक्ष में नहीं आई। ओमान के लिए कश्यप प्रजापति ने 97 गेंद में 103 रनों की दमदार पारी खेली। इसके अलावा अयान खान ने 43 गेंद में 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली जबकि आकिब इलियास ने भी 45 रनों का योगदान दिया।
वहीं जीशान मकसूद ने 40 गेंद में 37 रन बनाए जबकि मोहम्मद नदीम ने 18 गेंद में 30 रन बनाकर मैच को रोमांचक बनाने की कोशिश की थी। हालांकि जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने 50 ओवर में ओमान को लक्ष्य से पहले रोक दिया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…