Select Date:

SEBI पर जी-सोनी का मर्जर रोकने का आरोप:जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखी चिट्ठी

Updated on 24-01-2024 12:56 PM

जी के फाउंडर और प्रोमोटर सुभाष चंद्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी लिखकर सोनी के साथ मर्जर रोकने करने की कोशिश का SEBI पर आरोप लगाया है। हालांकि, उन्होंने यह चिट्ठी मर्जर टूटने के एक हफ्ते पहले 16 जनवरी को लिखी थी।

सुभाष चंद्रा ने SEBI के बारे में चिट्ठी में लिखा कि शेयर मार्केट रेगुलेटर 'पूर्व निर्धारित मानसिकता' के साथ काम कर रहा है। उन्होंने वित्त मंत्री से माइनॉरिटी शेयरहोल्डर्स के हितों की रक्षा करने के लिए दखल देने की मांग भी की।

नोटिस की टाइमिंग पर सुभाष चंद्रा ने उठाया सवाल
सुभाष चंद्रा ने लिखा, 'मैं यह सुझाव नहीं दे रहा हूं कि अगर सेबी को किसी भी तरह का संदेह है तो उसे जांच नहीं करनी चाहिए। कंपनी और अन्य सभी लोग जांच में सहयोग कर रहे हैं, यहां तक ​​कि विभाग ने एक पूर्व डॉयरेक्टर को भी तलब किया है, उनसे 4 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की गई है।

मेरी चिंता इस नए नोटिस के समय और इसकी जरूरत को लेकर है, क्योंकि ये जी और कल्वर मैक्स के विलय की टाइमलाइन से मेल खाता है।'

22 जनवरी को जी के साथ सोनी ने कैंसिल किया था मर्जर
जी के साथ सोनी ने 22 जनवरी को मर्जर कैंसिल कर दिया था। दिसंबर 2021 में इन दोनों कंपनियों ने इसके लिए एग्रीमेंट साइन किया था। अगर ये मर्जर हो जाता तो जी+सोनी 24% से ज्यादा की व्यूअरशिप के साथ देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट नेटवर्क बनता।

सोनी ने मर्जर खत्म करने के लिए जी को डील कैंसिल करने का लेटर भेजा है। जी पर शर्तों के कथित उल्लंघन का आरोप लगाते हुए 90 मिलियन डॉलर यानी करीब 748 करोड़ रुपए की टर्मिनेशन फीस भी मांगी है।

सोनी बिजनेस नहीं बढ़ा पा रही थी और जी पर कर्ज था, इसलिए मर्जर का फैसला लिया था
सोनी भारत में अपने बिजनेस को बहुत ज्यादा बढ़ा नहीं पा रही थी, वहीं जी पर कर्ज का बोझ था। जी पर कर्ज का बोझ इसलिए था क्योंकि, उस पर लंबे समय से एस्सेल ग्रुप का कंट्रोल था और एस्सेल पर 2.4 बिलियन डॉलर (करीब 20,000 करोड़ रुपए) का कर्ज था।

इन्हीं कारणों से इन दोनों कंपनियों ने मर्जर का फैसला लिया था। इस मर्जर से दोनों कंपनियों को बड़ा और डायवर्स ऑडियंस बेस मिलता। सोनी ने भारत में 1995 में अपना पहला टीवी चैनल लॉन्च किया था। वहीं जी ने अपना पहला चैनल 1992 में लॉन्च किया था।

2021 में हुई थी मर्जर की घोषणा, करीब 83 हजार करोड़ रुपए की कंपनी बनती
2021 में जी ने जापान के सोनी कॉर्प की सहायक कंपनी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (अब कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट लिमिटेड) के साथ मर्जर की घोषणा की थी, लेकिन क्रेडिटर्स की आपत्तियों सहित अन्य कारणों से ये विलय पूरा नहीं पाया है। इस मर्जर से 10 बिलियन डॉलर (करीब 83 हजार करोड़ रुपए) की कंपनी बनती।

सोनी के 16 एंटरटेनमेंट और 10 स्पोर्ट्स चैनल
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया टेलीविजन चैनल ऑपरेट करती है। इसके 16 एंटरटेनमेंट चैनल और 10 स्पोर्ट्स चैनल है। 1995 में इसने भारत में अपनी पहला चैनल लॉन्च किया था। इसका एक डिजिटल प्लेटफॉर्म सोनी लिव भी है।

सोनी नेटवर्क्स इंडिया का नाम अब कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड हो गया है। यह जापान की कंपनी सोनी ग्रुप कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी है। कंपनी की 167 देशों में रीच है।

जी के देश में 50 चैनल, 40+ इंटरनेशनल चैनल भी चलाती है
जी ग्लोबल कंटेंट कंपनी है, जो देश में 50 चैनल चलाती है। इसमें हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल, रीजनल एंटरटेनमेंट चैनल, हिंदी मूवी चैनल और अन्य चैनल शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी 120 देशों में 40 से अधिक चैनल चलाती है। इसका एक डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 भी है। जी ने अपना पहला चैनल जी टीवी 1992 में लॉन्च किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.