Select Date:

सेबी ने कुख्यात मार्केट ऑपरेटर केतन पारेख को बैन किया

Updated on 03-01-2025 06:18 PM
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने केतन पारेख सहित तीन लोगों को तत्काल प्रभाव से सिक्योरिटी मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया है। इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने ‘फ्रंट-रनिंग’ योजना में कथित तौर पर शामिल होकर 65.77 करोड़ रुपये का अवैध लाभ कमाया। फ्रंट रनिंग में कंपनी की अनपब्लिश्ड सेंसिटिव इनफॉरमेशन के आधार पर शेयरों की खरीद-फरोख्त की जाती है। इसके अलावा, सेबी ने पारेख समेत 22 इकाइयों द्वारा कथित उल्लंघनों से अर्जित 65.77 करोड़ रुपये के अवैध लाभ को संयुक्त रूप से और अलग-अलग जब्त करने का निर्देश दिया है। कुख्यात मार्केट ऑपरेटर केतन पारेख स्टॉक एक्सचेंज के साथ छेड़छाड़ के मामले में जेल की हवा भी खा चुका है। उसे दिसंबर 2003 में 14 साल के लिए मार्केट से बैन किया गया था।
सेबी ने केतन पारेख, सिंगापुर में रहने वाले भारतीय मूल के रोहित सालगांवकर और कोलकाता के अशोक कुमार पोद्दार को सेबी के साथ पंजीकृत किसी भी मध्यस्थ से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से तत्काल प्रभाव से जुड़ने से भी रोक दिया। सेबी ने पारेख, सालगांवकर और पोद्दार समेत 22 इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न धन वापसी, प्रतिबंध और जुर्माना लगाने सहित उचित निर्देश पारित किए जाएं। रेगुलेटर ने कहा कि इन इकाइयों को इस आदेश की प्राप्ति की तिथि से 21 दिन के भीतर सेबी के समक्ष अपने जवाब दाखिल करने होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.