सेबी चीफ माधबी ने इस वजह से आईआईएम के प्लेसमेंट प्रॉसेस खुद को कर लिया था अलग, जानिए इनके बारे में खास बातें
Updated on
02-04-2024 07:05 PM
नई दिल्ली: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की मौजूदा अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने संगठन का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। IIM-अहमदाबाद की पूर्व छात्रा माधबी पुरी बुच एकमात्र छात्रा के रूप में जानी जाती हैं, जिन्होंने प्लेसमेंट प्रक्रिया से खुद को अलग कर लिया था। जिसके लिए देश के प्रमुख संस्थान ने उन्हें अपनी पसंद की नौकरी ढूंढने के लिए शुभकामनाएं दी थीं। हालांकि साल 1998 में स्नातक होने के बाद, सेबी की मौजूदा अध्यक्ष 59वें दीक्षांत समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस दौरान संस्थान में उनके समय के बारे में किस्सों के साथ उनके सम्मान में सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट साझा की है।
चेयरपर्सन बनने वाली पहली महिला
सेबी की चेयरपर्सन बनने वाली बुच पहली महिला हैं। साथ ही वह पिछले कुछ वर्षों में इस पद पर आने वाली पहली गैर-नौकरशाह है। सरकार ने उन्हें सेबी प्रमुख पद पर तीन साल की अवधि के लिए नियुक्त किया है। बुच सेबी के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में भी काम कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने बाजार विनियमन विभाग, बाजार मध्यस्थ विनियमन और पर्यवेक्षण विभाग, एकीकृत निगरानी विभाग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को संभाला था। वह चीन के शंघाई में स्थित नव विकास बैंक की सलाहकार भी रह चुकी हैं।
इन जगहों पर किया है काम
उन्होंने आईसीआईसीआई समूह (ICICI Group) की ब्रोकरेज शाखा आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुख्य कार्यकारी और आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से गणित में स्नातक बुच ने भारतीय प्रबंधन संस्थान-अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) से प्रबंधन (Management) की डिग्री ली है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…