सेबी का एक्शन! क्वांट म्यूचुअल फंड के ठिकानों पर फ्रंट रनिंग मामले में छापेमारी, फंड हाउस ने जारी किया बयान
Updated on
24-06-2024 02:25 PM
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी (SEBI) ने फ्रंट-रनिंग मामले में क्वांट म्यूचुअल फंड (Quant Mutual Fund) के ठिकानों पर छापेमारी की है। सेबी ने तलाशी और जब्ती का ऑपरेशन चलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई और हैदराबाद इन दो जगहों पर तलाशी और जब्ती का अभियान चलाया गया है। बीते सप्ताह शुक्रवार को इस मामले में क्वांट डीलर्स और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की गई थी। क्वांट म्यूचुअल फंड की शुरुआत संदीप टंडन ने की थी। इस फंड को साल 2017 में सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी से लाइसेंस मिला था। यह देश का काफी तेजी से बढ़ने वाला म्यूचुअल फंड रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी इस फंड हाउस की एसेट्स 90 हजार करोड़ रुपये है। यह साल 2019 में 100 करोड़ रुपये थी। इस साल जनवरी में इसकी एसेट्स 50 हजार करोड़ रुपये को पार कर गई थी। इसके पोर्टफोलियो में 26 स्कीम और 54 लाख पोर्टफोलियो शामिल थे। अब इस मामले में फंड हाउस ने निवेशकों को बयान जारी किया है।
क्या होती है फ्रंट रनिंग
फ्रंट रनिंग का मतलब ऐसी अवैध गतिविधियों से है, जहां पर फंड मैनेजर या ब्रोकर को आने वाले बड़े ट्रेड के बारे में पहले से ही पता होता है। इस वहज से वह पहले से ही ऑर्डर करते हैं और बड़ा मुनाफा कमा लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑपरेशंस से प्रॉफिट करीब 20 करोड़ रुपये है। सेबी ने अपनी निगरानी टीम द्वारा संदिग्ध ट्रेडिंग पैटर्न को पकड़ा है। इसके बाद सेबी ने फंड हाउस के ऑपरेशन पर गौर करना शुरू कर दिया। इस फंड हाउस की इस साल जनवरी में 26 स्कीम्स और 54 लाख फोलियो का पोर्टफोलियो था। बता दें कि मार्केट रेगुलेटर सेबी फ्रंट रनिंग को खत्म करने के लिए म्यूचुअल फंड्स पर अक्रामक तरीके से कार्रवाई कर रहा है। इस फंड की परफार्मेंस बीते 5 और 3 साल में काफी बेहतर रही है। ये स्मॉल कैप फंड फिलहाल 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के फंड को मैनेज करता है। अब तक फंड की परफार्मेंस काफी शानदार रही है।
क्या निवेशकों को होगा नुकसान
फंड के मैनेजर या कंपनी की इस तरह की गड़बड़ी से निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस मामले के चलते फंड की विश्वसनीयता में कमी आएगी। ऐसे में निवेशक उससे पैसा निकाल सकते हैं।
निवेशकों को जारी किया बयान
क्वांट म्यूचुअल फंड ने अपने निवेशकों को दिए गए एक बयान में कहा कि वह देश के बाजार नियामक से पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने पूछताछ की प्रकृति के बारे में कुछ नहीं बताया है। फंड ने अपने बयान में कहा कि वह सभी जरूरी सहायता प्रदान करेंगे और नियमित और आवश्यकतानुसार सेबी को डेटा प्रदान करना जारी रखेंगे।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…