अपने अमिताभ बच्चन से मिलकर मेसी की खुशी देखिए, रोनाल्डो तो पलक झपकाना भूल गए
Updated on
20-01-2023 07:42 PM
रियाद: क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी गुरुवार रात आमने-सामने थे। यह एक दोस्ताना मैच था, जिसमें सऊदी ऑलस्टार XI की टक्कर फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मन से थी। 2025 तक अल नासेर क्लब से अनुबंध के बाद रोनाल्डो पहली बार सऊदी अरब में कोई मैच खेल रहे थे। मुकाबले से पहले बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान मेसी तो बिग बी से मिलकर गदगद नजर आए जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो तक पलक झपकाना तक भूल गए।
गुरुवार रात मैच में मेसी के अलावा, पीएसजी के सितारे जो गुरुवार को खेल रहे हैं, उनमें फ्रांस के स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे और अचरफ हकीमी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल कतर में मोरक्को को विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अरब और अफ्रीकी टीम बनाने में मदद की थी। सऊदी ऑल स्टार टीम में रोनाल्डो के साथ सलेम अल-दावसारी थे, जिन्होंने विश्व कप के ग्रुप स्टेज में अर्जेंटीना की सनसनीखेज हार में विजयी गोल किया था।
मैच में गोलों की बरसात हुई, लेकिन मुकाबला 10 प्लेयर्स के साथ खेल रही पेरिस सेंट जर्मन ने 5-4 से जीता। एक्शन की शुरुआत लियोनेल मेसी ने शुरुआती तीन मिनट के भीतर डिफेंडर्स को छकाते हुए की और पहला गोल मारा जवाबी हमला क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बखूबी दिया और पीएसजी के गोलकीपर कीलर नवीस के फाउल से मिले पेनल्टी को गोल में तब्दील कर दिया। पहले हाफ में ही पीएसजी ने अपना एक प्लेयर गंवा दिया ।
मारक्विनहोस ने हाफटाइम के कगार पर पीएसजी को 2-1 से आगे किया, लेकिन कुछ ही समय बाद रोनाल्डो ने दोबारा अपनी टीम को बराबरी दिला दी। दूसरे हाफ में पीएसजी ने मजबूत शुरुआत की, जिसमें सर्जियो रामोस ने पहले 10 मिनट के अंदर एक आसान टैप स्कोर किया।
हालांकि, पीएसजी का जश्न यहीं ठंडे बस्ते में भी चला गया, जब ह्योन सू जांग ने स्कोर बराबर कर दिया। एम्बाप्पे ने भी पीएसजी के लिए गोल किया। आखिरकार मुकाबला 5-4 से पेरिस सेंट-जर्मन के पक्ष में खत्म हुआ।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…