रणबीर-आलिया की पहली दिवाली
अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फर्स्ट दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। आलिया-रणबीर की दिवाली सेलिब्रेशन में रणबीर की मां नीतू कपूर और आलिया की मां सोनी राजदान भी शामिल हुईं इस मौके पर नीतू कपूर दिवाली पूजा की आरती करती दिखीं। प्रेग्नेंट आलिया भी दिवाली पूजा में शामिल हुईं। बता दें जल्द ही रणबीर और आलिया अपने पहले बेबी का वेल्कम करने जा रहे हैं। नीतू कपूर ने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। नीतू कपूर की इस दिवाली फोटो पर करिश्मा कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर का प्यार भरा रिएक्शन भी मिला है।
आलिया-रणबीर की दिवाली फोटो को देख फैंस कर रहे हैं इस बात की तारीफ