मलाइका अरोड़ा को सीढ़ियों से उतरते देख उन्हीं लोगों ने किए ऊटपटांग कॉमेंट, जो उनके डांस वीडियो पर गड़ाए थे नजरें
Updated on
20-06-2025 05:10 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस, डांसर, एंकर, बिजनेसवुमन मलाइका अरोड़ा तमाम टीवी रिऐलिटी शोज़ को जज कर चुकी हैं। इन शोज़ में जहां मलाइका का ह्यूमर, ग्लैमर दिखता है वहीं अक्सर वो अपने डांस की भी झलकियां अपने फैन्स को ऐसे शोज़ में दिखाती हैं। खैर , यहां मलाइका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने रेस्ट्रॉन्ट से बाहर निकलती दिख रही हैं।
मलाइका अरोड़ा को देखकर फैन्स अक्सर यही कहा करते हैं कि ये दिन-ब-दिन यंग होती जा रही हैं। 51 साल की मलाइका को देखकर उनकी उम्र का पता लगाना बेहद मुश्किल है। हालांकि, खुद को फिट और स्लिम रखने के लिए मलाइका अपने ऊपर काफी मेहनत किया करती हैं। मलाइका का जो नया वीडियो सामने आया है वो रेस्टोरेंट से बाहर निकलती दिख रही हैं और वो भी पूरे स्वैग के साथ।
'लगता है टाइम इनके लिए रिवर्स गियर में चल रहा है'
इस वीडियो पर लोगों ने कहा है- लगता है टाइम इनके लिए रिवर्स गियर में चल रहा है। एक ने कहा- इनको ऐसे अमेजिंग कपड़े मिलते कहां से हैं। एक और ने कहा- वैसे ये सीढ़ियों से ठीक वैसे ही उतर रहीं जैसे 55 की लेडीज़। कहा- ये जैसे सीढ़ियों से उतर रहीं वैसे ही 55 साल की आंटी उतरती हैं। वहीं किसी ने बीच में उन्हें रामू काका भी कह दिया है। एक और ने कहा- उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी, सिलिकॉन इम्प्लांट्स, फिलर्स, बोटोक्स, प्लास्टिक सर्जरी से साबित कर दिया है कि उम्र कोई मायने नहीं रखती और वे चमत्कार कर सकती हैं।
'मुन्नी बदनाम हुई' गाने पर जबरदस्त डांस करती दिखीं
हाल ही में मलाइका का एक डांस वीडियो तेजी से इंटरनेट पर छाया जिसमें वो किसी इवेंट में 'मुन्नी बदनाम हुई' गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो में मलाइका के किलर मूव्स ने लोगों को खूब दीवाना बनाया है। इस उम्र में भी मलाइका के इस लाजवाब डांस की जमकर तारीफें कर रहे लोग।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…