Select Date:

जलती कार देखकर एकनाथ शिंदे ने रोका काफिला, आधी रात में पहुंचाई मदद

Updated on 13-09-2022 06:18 PM

महाराष्ट्र में सोमवार रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीच राह परेशान हो रहे शख्स की मदद के लिए काफिला रोक दिया। खबर है कि मुंबई में एक कार में आग लग गई थी, जिसके चलते बड़ी घटना भी हो सकती थी। हालांकि, सीएम शिंदे ने मौके पर रुक कर मदद मुहैया कराई। फिलहाल, पुलिस कार में आग लगने के कारण का पता लगा रही है।

क्या था मामला
घटना सोमवार रात करीब 12.15 बजे की है। उस दौरान सीएम शिंदे का काफिला एयरपोर्ट से अंधेरी की ओर जा रहा था। रास्ते में मुख्यमंत्री की नजर विले पार्ले में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बने फ्लायओवर पर फॉर्च्यूनर कार में आग की लपटें देखीं। घटना को देखते ही उन्होंने काफिले को रोका और ड्राइवर की मदद करने के लिए चले गए।

इतना ही नहीं उन्होंने जाने से पहले ड्राइवर पर पूरी मदद मुहैया कराई। इस घटना में कार चालक को चोट नहीं आई हैं। पुलिस उपायुक्त (यातायात पश्चिम) नितिन पवार कहते हैं कि अंधेरी की ओर जा रहे सीएम ने घटना को देखा। अधिकारियों ने कहा कि सीएम ने अपने वाहन से निकलकर ड्राइवर की मदद की।

पवार का कहना है कि जाहिर तौर पर कार में बारिश के चलते हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। उन्होंने कहा, 'घटना 12.15 बजे होने के चलते कोई ट्रैफिक जाम की खबर नहीं आई।' आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया और बाद में वाहन को मौके से हटाया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
 17 July 2026
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही…
 17 July 2026
नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी…
 17 July 2026
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा…
 17 July 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश…
 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
Advt.