नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच त्रिनिदाद के क्वीन पार्क ओवल में खेला जा रहा था। मैच के पांचवें और आखिरी दिन जमकर बारिश हुई और एक भी गेंद नहीं डल पाई। अंतिम दिन जहां भारत को जीतने के लिए 8 विकेट चाहिए थे। वहीं वेस्टइंडीज को भी 289 रन की जरूरत थी। लेकिन आखिरी दिन रद्द होने की वजह से मैच भी ड्रॉ हो गया। हालांकि मूसलाधार बारिश पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास पोस्ट शेयर की है। जोकि अब वायरल हो रही है।