सीमा ने 9 बार बदला इंस्टाग्राम पर अपना नाम, ANI और बागेश्वर धाम को करती है फॉलो
Updated on
19-07-2023 12:43 PM
नोएडा: सरहद पार कर भारत आई सीमा हैदर यूपी एटीएस के रडार पर है। ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन मीणा से शादी करने के बाद सीमा का कहना है कि अब भारत ही उसका प्यार है और वह यहीं जिएगी-मरेगी। सीमा हैदर इंस्टाग्राम पर खासी एक्टिव है। वह पाकिस्तान में रहने के दौरान भी लगातार रील बनाती रहती थी। भारत आने के बाद इसमें इजाफा हो गया। पता चला है कि पिछले डेढ़ सालों में उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का यूजर नेम नौ बार बदला है। वह सचिन मीणा समेत 16 लोगों को फॉलो करती है। इसमें भारत की प्रमुख न्यूज एजेंसी एएनआई भी शामिल है। बागेश्वर धाम और महादेव जैसे हिंदू धर्म से जुड़े अकाउंट को भी सीमा फॉलो करती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में रहने के दौरान सीमा ने इंस्टाग्राम अकाउंट में पर्सनल सेटिंग लगा रखी थी। ऐसे में सिर्फ सीमा और सचिन ही एक दूसरे के रील देख पाते थे। भारत आने के बाद उसने अकाउंट पब्लिक कर दिया है। एटीएस जांच में यह भी पता चला है कि फेसबुक पर सीमा हैदर के नाम से 35 से ज्यादा आईडी सक्रिय हैं। इन सबमें सीमा की फोटो लगी हुई है। ये फेसबुक अकाउंट कौन चला रहा है, इसकी जांच हो रही है। सचिन ने भी इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बना रखा है जिसमें कोई तस्वीर नहीं लगी है। सचिन सिर्फ सीमा हैदर को फॉलो करता है और उसका अकाउंट पर्सनल सेटिंग पर है।
पांच मोबाइल फोन में से एक टूटा हुआ मिला
बताया जा रहा है कि सीमा ने फरवरी 2022 में इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। इसमें सचिन के साथ कई सारे वीडियो हैं। सीमा हैदर के पाकिस्तान नंबर वाले फोन का डाटा डिलीट किया गया था जिसे एटीएस टीमें वापस लाने में जुटी हुई हैं। सीमा के पास पांच मोबाइल फोन मिले हैं जिनमें एक टूटा हुआ है। दो वीडियो कैसेट भी मिले हैं। सीमा के मुताबिक, ये उसके बचपन और शादी का वीडियो है। एटीएस टीम वीडियो की जांच कर रही है। जांच में यह भी पता चला है कि सीमा हैदर ने दिल्ली एनसीआर में रहने वाले कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे थे। इनमें कई सेना के लोग भी हैं।
पति गुलाम ने बच्चों को वापस भेजने की लगाई गुहार
सीमा का कहना है कि वह सचिन से प्यार करती हैं। इसलिए उसने नेपाल में उसके साथ शादी की और अपने चारों बच्चों को देकर भारत रहने चली आई। वह पाकिस्तान की जासूस नहीं है। दूसरी तरफ, उसके पति गुलाम हैदर का कहना है कि उसने सीमा के नाम पर घर खरीदा था जिसे उसने बेच दिया। उसने भारत सरकार से सीमा और अपने चारों बच्चों को वापस भेजने की गुहार लगाई है। गुलाम के आरोपों पर सीमा का कहना है कि उनके बीच 2019 से कोई संपर्क नहीं है। वह उसे मारता-पीटता था।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…