सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं सीमा पहले पति गुलाम हैदर से 3 बेटियां और 1 बेटा
Updated on
31-07-2023 01:28 PM
नोएडा: पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर को लेकर एक दूसरी चर्चा शुरू हो गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सीमा हैदर पांच महीने की प्रेगनेंट हैं। वह पांचवें बच्चे की मां बनने वाली हैं। सीमा को पहले पति गुलाम हैदर से तीन बेटियां और एक बेटा है। इस साल मार्च में उन्होंने ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा के साथ नेपाल में शादी कर ली थी। अब वह सचिन के बच्चे की मां बनने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सचिन सीमा को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भी लेकर गया था। हालांकि नवभारत टाइम्स ऑनलाइन इन सूचनाओं की पुष्टि नहीं करता है।
गौरतलब है कि इस साल मई में ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव पहुंची सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले ही यूपी एटीएस ने सीमा, सचिन और नेत्रपाल मीणा से पूछताछ खत्म की थी। नेत्रपाल सीमा के ससुर हैं। तीनों से कई घंटों तक हुई पूछताछ के बाद सीमा के पाकिस्तानी जासूस होने संबंधी कोई तथ्य नहीं मिले हैं। पूछताछ के बाद से ही सीमा समेत पूरा परिवार घर में एक तरह से नजरबंद चल रहा है। परिवार के किसी सदस्य को बाहर जाने की इजाजत नहीं है। एक दिन पहले ही नेत्रपाल मीणा ने मीडिया के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि वे लोग रोज कमाकर खाने वाले लोग हैं। उनके घर में अब राशन भी खत्म हो रहा है। जल्द ही भूखों रहने की नौबत आ जाएगी।
पहले पति गुलाम हैदर पर सीमा ने लगाए कई आरोप
सीमा हैदर के भारत आने के बाद उनके पहले पति गुलाम हैदर का वीडियो भी सामने आया था। गुलाम ने सीमा से अपने बच्चों को वापस लौटाने की अपील की है। दूसरी तरफ, सीमा का कहना है कि गुलाम सिर्फ दिखावा कर रहा है। उसे बच्चों से कोई प्यार नहीं है। वह 2019 से हमसे दूर रह रहा था। जबकि गुलाम का दावा है कि वह दुबई में नौकरी करने के दौरान हर महीने सीमा और बच्चों के लिए पैसा भेजा करता था। सीमा को रहने के लिए उसने जो घर दिया था, उसे सीमा ने बेच दिया। सीमा का कहना है कि वह घर उसका था, गुलाम का नहीं।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…