Select Date:

2017 की तुलना में गुजरात और हिमाचल चुनाव में सामान की बरामदगी में पांच गुना वृद्धि हुई : निर्वाचन आयोग

Updated on 13-11-2022 06:51 PM
 हिमाचल और गुजरात में सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही हैं. वहीं निर्वाचन आयोग ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नकदी, शराब और मुफ्त उपहारों की रिकॉर्ड जब्ती हुई है. हिमाचल में जहां शनिवार 12 नवंबर को मतदान हुआ  है, वहीं गुजरात में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा. निर्वाचन आयोग ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनावों की तुलना में हिमाचल प्रदेश में इस तरह के सामान की बरामदगी में पांच गुना वृद्धि हुई है.

आयोग ने कहा कि मतदान पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में एक योजना के तहत जब्ती के मामले में उत्साहजनक परिणाम हासिल हुए हैं. गुजरात में चुनावों की घोषणा के कुछ ही दिनों में 71.88 करोड़ रुपये की नकदी जब्त हुई, जो 2017 के विधानसभा चुनावों में आदर्श आचार संहिता लागू करने की पूरी अवधि में की गई बरामदगी से भी अधिक है. उस समय यह 27.21 करोड़ रुपये थी.
 
इसी तरह, हिमाचल प्रदेश में भी 2017 के 9.03 करोड़ रुपये की तुलना में 50.28 करोड़ रुपये बरामद हुए जो, पांच गुना से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार हो रहे हैं. हिमाचल में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए अर्धसैनिक बलों की 67 कंपनियां तैनात की जाएंगी, जिसमें 15 सीआरपीएफ कंपनियां शामिल हैं. हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर तो गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.