खार ने पाकिस्तान को बताया जिम्मेदार देश
पाकिस्तानी विदेश राज्यमंत्री ने शेखी बघारते हुए कहा कि हम संयम और जिम्मेदारी का पालन करते हैं, लेकिन हम अपनी सुरक्षा के लिए खतरों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के पास सार्वभौमिक-विश्वास सिद्धांतों के आधार पर शांतिपूर्ण पड़ोस के लिए एक स्पष्ट दृष्टि और नीति है। उन्होंने कहा कि हम दक्षिण एशिया में शांति, विकास और रणनीतिक स्थिरता के मार्ग पर चलते रहेंगे। हालांकि, हिना रब्बानी खार ने आतंकवाद को लेकर चुप रहना ही बेहतर समझा। उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर कुछ नहीं बोला।
आतंकवाद का निर्यातक है पाकिस्तान
पाकिस्तान पूरी दुनिया में आतंकवाद का सबसे बड़ा निर्यातक देश है। दुनियाभर में हो रहे आतंकवादी घटनाओं के कनेक्शन किसी न किसी तरह पाकिस्तान से जरूर जुड़ते हैं। ऐसे में पाकिस्तान दुनिया के लिए खतरा बनता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के नामित आतंकवादियों की सबसे बड़ी जमात पाकिस्तान में रहती है। अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में ही मारा गया था। हाफिज सईद, मसूद अजहर, सैयद सलाहुद्दीन और दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकवादी पाकिस्तान में ही छिपे बैठे हैं।
