युजवेंद्र चहल को रणजी ट्रॉफी खेलने भेजो, हरभजन सिंह ने क्यों कहा ऐसा
Updated on
11-07-2023 01:39 PM
नई दिल्ली: भारतीय पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि युवजेंद्र चहल को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने के लिए भेजना चाहिए। भारतीय टीम में युवा स्पिनरों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि घरेलू क्रिकेट में जयंत यादव का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हरभजन ने कहा कि युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए ताकि वह भारतीय टेस्ट टीम के लिए एक विकल्प बनकर उभर सके।
भारतीय टीम इस विभाग में रविचंद्रन अश्विन (474 विकेट) और रविंद्र जडेजा (268 विकेट) पर काफी हद तक निर्भर है। अश्विन अब 37 और जडेजा 35 साल के है। ऐसे में टीम को अब भविष्य के लिए गेंदबाजों को तराशना होगा। हरभजन से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है इसके लिए आपको घरेलू क्रिकेट का रुख करना होगा। उन्होंने कहा, ‘जयंत यादव ने जो भी टेस्ट क्रिकेट खेला है, उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की है और बल्ले से भी बहुत अच्छे हैं और आपको उन पर विश्वास दिखाना होगा।’
हरभजन ने कहा, ‘ मैं अक्षर पटेल को अधिक से अधिक देखना चाहता हूं क्योंकि वह लगातार सुधार कर रहे हैं। वह जडेजा की जगह लेने जा रहे हैं। अक्षर हालांकि जडेजा की तुलना में ज्यादा युवा नहीं हैं।’ उन्होंने टेस्ट पदार्पण पर पांच विकेट लेने वाले कुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं देने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शायद अच्छे प्रदर्शन के कारण उसे टीम से बाहर कर दिया गया।
उन्होंने कहा, ‘ कुलदीप एक और स्पिनर है, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में पांच विकेट लिए थे, तो हमने सुना था कि वह भारत के लिए विदेश में खेलेंगे। लेकिन, उसके बाद वह कभी भी विदेश में नहीं खेले। हो सकता है कि उसे पांच विकेट लेने की सजा दी गयी हो।’ उन्होंने कहा कि युजवेंद्र चहल जैसे किसी खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी खेलने और टेस्ट टीम में जगह के लिए दावा पेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कह रहा हूं कि हमारे पास स्पिनर नहीं हैं, लेकिन हमें उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करना होगा। जैसे कि युजवेंद्र चहल, जो एक शीर्ष स्पिनर हैं और टी20 प्रारूप में खेलते हैं।’
सरफराज खान के टीम में चयन नहीं होने के बारे में पूछे जाने पर हरभजन ने कहा कि चयनकर्ताओं को मुंबई के इस युवा बल्लेबाज से बात करने की जरूरत है। उन्हें बताया जाना चाहिये कि उन्हें अपने खेल में और क्या सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं। मैं यह जानना चाहता हूं कि क्या किसी ने उनसे मुलाकात की है। क्या किसी ने उन्हें यह बताने की कोशिश की है कि वह भारतीय टीम में जगह क्यों नहीं बना पा रहे हैं।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…