'तारक मेहता' के Asit Modi पर यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज आरोप, 'मिसेज सोढ़ी' Jennifer Mistry ने दर्ज करवाई शिकायत
Updated on
11-05-2023 08:33 PM
टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल 'तारक मेहता' में 'रोशन सिंह सोढ़ी' की पत्नी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 'मिसेज सोढ़ी' का रोल निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो के प्रड्यूसर असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने असित कुमार मोदी के अलावा प्रोजेक्ट हैड सोहेल रमानी और एग्जक्यूटिव प्रड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज करवाई है।
हमारी सहयोगी वेबसाइट ई-टाइम्स के मुताबिक, जेनिफर मिस्त्री ने दो महीने पहले ही शूटिंग से दूरी बना ली थी। वह आखिरी बार 7 मार्च को सेट पर पहुंची थीं। बताया जाता है कि सोहेल और जतिन बजाज ने एक्ट्रेस की बेइज्जत किया था, जिसके बाद वह सेट से लौट आईं।
'मिसेज सोढ़ी' ने लगाया असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप
जब इस बारे में Jennifer Mistry Bansiwal ने बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने अभी किसी भी प्रकार से टिप्पणी करने से मना कर दिया। मगर ये बात जरूर कही कि उन्होंने शो को छोड़ दिया है। जेनिफर कहती हैं, 'मेरा आखिरी एपिसोड 6 मार्च को आया था। मुझे सेट पर प्रोजेक्ट हैड सोहेल रमानी और एग्जक्यूटिव प्रड्यूसर जतिन बजाज ने बेइज्जत किया और नीचा दिखाया।'
Mrs Sodhi ने बताया घटना के बारे में सबकुछ
'तारक मेहता' की 'मिसेज सोढ़ी' ने बताया कि 'होली पर उनकी एनिवर्सरी थी। ये दिन था 7 मार्च। उसी दिन ये घटना हुई। वह कहती हैं, 'मैंने काम से छुट्टी लेकर जाने के लिए चार बार पूछा। मुझे वह जाने नहीं दे रहे थे। सोहेल ने मेरी गाड़ी को जबरदस्ती रोका। मैंने उनसे कहा भी कि मैंने 15 साल इस शो के साथ काम किया है और मेरे साथ ऐसे जबरदस्ती नहीं कर सकते हैं। इसके बाद सोहेल ने मुझे धमकी दी। मैंने असित कुमार मोदी, सोहेल रमानी और जतिन बजाज के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई है।'
मेरी गाड़ी को जबरदस्ती रोका और धमकाया: मिसेज सोढ़ी
जेनिफर आगे कहती हैं, 'मैंने पहले ही टीम को बता दिया था कि मेरी शादी की सालगिरह है और मुझे उस दिन हाफ डे चाहिए होगा। मेरी बेटी भी है जो होली के लिए मेरा इंतजार कर रही थी। मगर मेकर्स ने मुझे जाने नहीं दिया। मैंने ये भी कहा कि मैं दो घंटे के ब्रेक के बाद वापस लौट आऊंगी। मगर वे नहीं माने। वह अक्सर मेल एक्टर के साथ एडजस्ट कर लेते हैं। इस शो में लोग बहुत ही पुरुषवादी सोच से पीड़ित लोग हैं। जतिन ने मेरी कार को जबरदस्ती रोका। ये सब सीसीटीवी फुटेज में भी कैद है। ये घटना 7 मार्च की है। मुझे लगा कि ये लोग मुझे कॉल करेंगे। लेकिन 24 मार्च को सोहेल ने मुझे नोटिस भेजा कि मैंने शूट छोड़ा था, इसलिए वह मेरा पैसा काट रहे हैं। उन्होंने मुझे डराया।'
'पैसे ऐंठने की कोशिश कर रही हो'
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने कहा, '4 अप्रैल को, मैंने उन्हें व्हाट्सएप पर जवाब दिया कि मेरा यौन उत्पीड़न हुआ है। मैंने एक ड्राफ्ट भेजा और उन्होंने मुझे यह कहते हुए लौटा दिया कि मैं उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रही हूं। मैंने उस दिन फैसला किया कि अब तो मुझे सार्वजनिक माफी चाहिए। मैंने एक वकील की मदद ली। 8 मार्च को मैंने असित मोदी, सोहेल रमानी और जतिन बजाज को नोटिस भेजा। मुझे इस पर कोई जवाब नहीं मिला है, लेकिन मुझे यकीन है कि वे इसे देख रहे होंगे और मामले की जांच कर रहे होंगे।'
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…