सेंसेक्स पहली बार 82,000 के पार, निफ्टी भी नए रेकॉर्ड पर, चढ़ते बाजार में इन्फोसिस में गिरावट
Updated on
01-08-2024 02:53 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में अच्छी तेजी दिख रही है। इस तेजी के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। सेंसेक्स 350 अंक की छलांग के साथ पहली बार 82,000 अंक के पार पहुंच गया जबकि निफ्टी ने भी पहली बार 25,000 अंक का आंकड़ा छुआ है। निफ्टी को 1000 अंक हासिल करने में 24 सेशन लगे। लेकिन देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट आई है। कंपनी पर 32,000 करोड़ रुपये से अधिक जीएसटी चोरी का आरोप लगा है। डायक्ट्रेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस इस मामले की जांच कर रहा है। कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 1868.05 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1845.40 रुपये पर खुला।
मजबूत वैश्विक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में तेजी आई है। अमेरिका के फेड रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है और सितंबर में रेट कट का संकेत दिया है। इससे अमेरिकी शेयर बाजारों में पिछले सत्र में तेजी रही। इससे सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 388 अंक यानी 0.47 फीसदी तेजी के साथ 82,129.49 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 50 भी 127 अंक यानी 0.50 फीसदी तेजी के साथ 25,078.30 अंक पर पहुंच गया। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी दिख रही है। निफ्टी स्मॉलकैप में 0.44 फीसदी और मिडकैप में 0.35 परसेंट तेजी आई है। सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा 1.55 फीसदी तेजी आई है जबकि ऑयल एंड गैस में 0.64 फीसदी तेजी आई है।
किन शेयरों में आई तेजी
सेंसेक्स के शेयरों में मारुति सुजुकी, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड और अडानी पोर्ट्स में सबसे ज्यादा तेजी रही। इन शेयरों में एक से लेकर 3.5 फीसदी तेजी आई है। दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट और सन फार्मा में गिरावट रही। टाटा स्टील के शेयरों में दो फीसदी से अधिक तेजी रही जबकि कोल इंडिया का शेयर तीन फीसदी उछल गया। इन दोनों कंपनियों का जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन रहा। टाटा स्टील का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 51 फीसदी की उछाल के साथ 960 करोड़ रुपये पहुंच गया।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…