GDP डेटा से सेंसेक्स गदगद, बने नए रेकॉर्ड, आज इस समय खुलेगा शेयर बाजार
Updated on
02-03-2024 01:24 PM
नई दिल्ली: गुरुवार को आए शानदार जीडीपी आंकड़ों और विदेशी निवेशकों की बाइंग से शुक्रवार को बाजार में तेजी आ गई। हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन में बाजार ऑल टाइम हाई लेवल पर बंद हुआ। जीडीपी आंकड़ों और विदेशी निवेशकों का आकर्षण बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ही डेढ़ प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ ऑल टाइम हाई लेवल हासिल किया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1,245.05 अंक यानी 1.72 प्रतिशत उछलकर 73,745.35 अंक पर पहुंच गया। यह इसका सर्वकालिक उच्च स्तर है। कारोबार के दौरान यह 1,318.91 अंक यानी 1.81 प्रतिशत तक उछलकर 73,819.21 के रिकॉर्ड इंट्रा-डे शिखर पर भी पहुंच गया था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 355.95 अंक यानी 1.62 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 22,338.75 के नए समापन स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 370.5 अंक की तेजी के साथ 22,353.30 के नए इंट्रा-डे स्तर को भी छुआ।
इन शेयरों में दिखी तेजी
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील छह प्रतिशत से अधिक उछल गई, जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, मारुति, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा मोटर्स में भी बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, तेजी के इस दौर में भी एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और टेक महिंद्रा पिछड़ गए। बाजार की इस तेजी के पीछे अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 8.4 प्रतिशत रहने का आंकड़ा सामने आने की प्रमुख भूमिका रही। यह पिछले डेढ़ वर्षों में सबसे अधिक तिमाही वृद्धि है। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष के वृद्धि अनुमान को भी संशोधित कर 7.6 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके अलावा शुक्रवार को आए पीएमआई आंकड़ों ने भी फरवरी में विनिर्माण गतिविधियों में तेजी के संकेत दिए। फरवरी में मजबूत घरेलू एवं बाहरी मांग रहने से कारखानों का उत्पादन पांच महीनों के उच्च स्तर पर पहुंच गया।
रिटेल निवेशकों को संभलने की जरूरत
निवेशक विजय केडिया का कहना है कि हालांकि बाजार में बुलिश पैटर्न बना हुआ है। लेकिन महंगे वैल्यूएशन चिंता भी पैदा करते हैं। रिटेल निवेशकों को संभलने की जरूरत है। ध्यान रखें कि हर बुल रन के बाद बेयर रन भी आता है। इसलिए अच्छे फंडामेटल वाली कंपनियों को पोर्टफोलियो में रखें और बाजार करेक्ट को पोर्टफोलियो में रखें। वहीं बाजार करेक्ट होने पर सस्ते वैल्यूएशन पर अच्छी कंपनियों में निवेश करें।
आज भी खुलेगा बाजार
स्टॉक मार्केट (Stock Market) हर सप्ताह शनिवार और रविवार को बंद रहता है। शेयर बाजार में सोमवार से शुक्रवार तक ट्रेडिंग होती है। लेकिन आज यानी 2 मार्च को शनिवार के दिन आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने पहले ही इस बारे में जानकारी दी गई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 2 मार्च को स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन आयोजित कर रहा है। इसमें इंट्राडे में कामकाज को डिजास्टर रिकवरी साइट पर ले जाया जाएगा। कामकाज को प्रभावित कर सकने वाली किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने में एक्सचेंज को तैयार रखने के लिए यह सेशन आयोजित हो रहा है। इसमें पहला सत्र पीआर पर सुबह 9:15 बजे से 10 बजे तक और दूसरा सत्र डीआर साइट पर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…