Select Date:

सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट एलन मस्क को हिस्सेदारी नहीं बेचगी वोडा-आइडिया

Updated on 02-01-2024 02:47 PM

शेयर बाजार में आज यानी 2 जनवरी को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 71,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है। ये 21,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और 3 में तेजी देखने को मिल रही है। इससे पहले कल बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था।

स्टारलिंक को 33% हिस्सेदारी नहीं बेचेगी वोडाफोन-आइडिया
वोडाफोन आइडिया अपनी 33% हिस्सेदारी को एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट फर्म स्टारलिंक को नहीं बेच रही है। वोडाफोन आइडिया ने इस बारे में सेबी को जानकारी दी है। इससे पहले कई न्यूज रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सरकार वोडाफोन आइडिया में अपनी 33% हिस्सेदारी को एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट फर्म स्टारलिंक को बेच सकती है। इसके बाद सेबी ने इस रिपोर्ट को लेकर कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था। आज वोडाफोन आइडिया के शेयर में 5% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से बिकवाली
नए साल के पहले कारोबारी सेशन में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की ओर से बिकवाली दिखी। जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की ओर से खरीदारी दिखी है। FII ने 1 जनवरी को 855.80 करोड़ रुपए की बिकवाली की। जबकि, इस दौरान 410.46 करोड़ रुपए की खरीदारी दिखी।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी नए साल के पहले दिन (1 जनवरी 2024) शेयर बाजार ने नया ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 72,561 और निफ्टी ने 21,834 का स्तर छुआ। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 31 अंक की बढ़त के साथ 72,271 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 10 अंक की बढ़त रही, यह 21,741 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 13 में तेजी देखने को मिली थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.