Select Date:

सेंसेक्स 400 अंक उछला, सभी सेक्टरों में तेजी लेकिन 6% गिरा टाटा का शेयर, रुपया साल के टॉप पर

Updated on 29-04-2025 01:39 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज फिर तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 314 अंक की तेजी के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में इसमें 400 अंक से अधिक तेजी आ गई। निफ्टी भी 24,400 अंक से ऊपर चला गया। 9.23 बजे बीएसई सेंसेक्स 405 अंक यानी 0.51% की तेजी के साथ 80,612 अंक पर था जबकि निफ्टी50 इंडेक्स 120 अंक यानी 0.49% तेजी के साथ 24,449 अंक पर पहुंच गया। इस बीच रुपया भी डॉलर के मुकाबले इस साल के टॉप पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में यह 84.95 पर पहुंच गया।
टाटा टेक्नोलॉजीज का शेयर 6% गिर गया। बीएसई पर यह शुरुआती कारोबार में 662.75 रुपये पर गया। TPG Rise Climate SF Pte. Ltd. ने बल्क डील के जरिए कंपनी में 3.95% हिस्सेदारी बेच दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फंड से जुड़ी TPG Rise Climate ने 683 रुपये की कीमत पर करीब 1.6 करोड़ शेयर बेच दिए। विवादों में फंसी Gensol Engineering का शेयर आज फिर 5% का लोअर सर्किट छू गया। ईडी ने अहमदाबाद और गुरुग्राम में कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की है। कंपनी के प्रमोटर्स पर पैसों के गबन का आरोप है।

रिलायंस शेयर प्राइस

देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। सोमवार को यह 5 फीसदी से अधिक उछला था जबकि मंगलवार को भी इसमें एक फीसदी से ज्यादा तेजी आई। 10.06 बजे यह बीएसई पर +1.31% तेजी के साथ 1386.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस साल इसमें 12 फीसदी से अधिक तेजी आई है। ब्रोकर्स ने इसे 1,720 रुपये तक का टारगेट प्राइस दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.