Select Date:

नौ साल जेल की सजा, मंत्री पद और पेट्रोल पंप का ऑफर ठुकराया था, क्रांतिकारी सरजू पांडेय की कहानी जानिए

Updated on 20-11-2025 12:36 PM
गाजीपुर: केंद्रीय मंत्री ने पेट्रोल पंप का ऑफर दिया तो अपने दौर के मशहूर कम्युनिस्ट नेता सरजू पांडेय ने कहा कि लोग कहेंगे कथनी और करनी में फर्क है। वह यह कलंक नहीं लगने देंगे। यह कहकर उन्होंने पेट्रोल पंप के लाइसेंस हासिल करने के प्रस्ताव को सहज भाव से ठुकरा दिया था। तत्कालीन पीएम जवाहर लाल नेहरू ने मंत्री पद ऑफर किया तो विनम्रता से उसे प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया। पूर्वांचल के इस लौह पुरुष ने 30 साल के सार्वजनिक जीवन खुद के लिए कोई संपत्ति नहीं जोड़ी। आज 19 नवंबर को उनकी 106वीं जयंती पर पूरा जनपद उन्हें याद कर रहा है।

स्वतंत्रता संग्राम में सरजू पांडेय को 42 वर्ष की सजा हुई थी। जिला मजिस्ट्रेट के 4 अगस्त 1973 के प्रमाण पत्र के अनुसार उन्होंने साढ़े तीन साल कैद और 15 बेत की सजा काटी। गाजीपुर, बस्ती, वाराणसी और लखनऊ जेलों में रहे। आजादी के बाद अलग-अलग राजनीतिक मुकदमों में छह साल और जेल काटी। कुल मिलाकर उन्होंने नौ साल काल कोठरी में बिताए।सरजू पांडेय पर केंद्रित एक लेख में प्रगतिशील लेखक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रहे साहित्यकार स्वर्गीय डॉ पीएन सिंह ने लिखा है कि सरजू पांडेय ने 1937 में स्वामी सहजानंद सरस्वती से पाली गांव में मुलाकात के बाद उन्होंने किसान मजदूर आंदोलन को नई धार दी थी। 1957 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर एक साथ रसड़ा लोकसभा और मुहम्मदाबाद विधानसभा जीतकर इतिहास रचा था। नेहरू के करीबी और कांग्रेस के बड़े नेता शौकतउल्लाह अंसारी को उन्होंने हराया था। संसद में तत्कालीन पीएम नेहरू ने पूछा ये सरजू पांडेय कौन हैं जो दो-दो सीटें जीत लाए? पीछे की बेंच से सरजू पांडेय ने हाथ उठाकर कहा 'मैं हूं'।वह चार बार लोकसभा पहुंचे। इसके साथ ही वह 10 वर्षों तक एमएलसी रहे। नेहरू ने कांग्रेस जॉइन करने और मंत्री बनने का ऑफर दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि वह समाज में गैर बराबरी मिटाने की लड़ाई लड़ रहे है। उन्हें किसी भी पद की लालसा नहीं है। हर साल गाजीपुर कचहरी परिसर स्थित सरजू पांडेय पार्क में उनकी जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। सरजू पांडेय स्मृति न्याय समिति के सचिव ऋषि पांडेय ने बताया कि इस साल भी शिक्षा जगत के विद्वान और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.