Select Date:

सेरेना विलियम्स हुईं तीसरे दौर में बाहर, ‘आखिरी मैच’ में विदाई के समय रो पड़ीं

Updated on 03-09-2022 05:34 PM
सेरेना विलियम्स के शानदार करियर के शानदार अंत के सपने को झटका लगा है क्योंकि टेनिस आइकन को ऑस्ट्रेलिया की अजला टोमलजानोविक ने यूएस ओपन से बाहर कर दिया गया है। सेरेना को टॉमलजानोविक ने 3 घंटे 5 मिनट में 7-5, 6-7 (4/7) 6-1 से हराया। माना जा रहा है ये उनके चमकदार करियर का अंतिम सिंगल ग्रैंड स्लैम मुकाबला हो सकता है। 40 वर्षीय विलियम्स ने पिछले महीने संकेत दिया था कि वह ओपन के बाद संन्यास लेने की योजना बना रही हैं। विलियम्स ने 27 साल के करियर में 23 ग्रैंड स्लैम सिंगल खिताब अर्जित किए। भले ही सेरेना ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है लेकिन यह उनका आखिरी मैच ही माना जा रहा है। उन्होंने मैच के बाद भावुक होकर इसको साबित भी किया। जैसे ही उन्होंने पिता के बाद मां को पुकारा वो रो पड़ीं।

कोर्ट के दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या कोई संभावना है कि वह अभी भी अपना करियर बढ़ा सकती हैं, उन्होंने जवाब दिया: "मुझे ऐसा नहीं लगता, लेकिन आप कभी नहीं जानते। यह एक मजेदार यात्रा रही है। यह मेरे जीवन में अब तक की सबसे अविश्वसनीय यात्रा रही है। मैं हर उस व्यक्ति की बहुत आभारी हूं जिसने कभी भी अपने जीवन में 'गो, सेरेना' कहा है। मैं बहुत आभारी हूं। आपने मुझे यहां पहुंचाया।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.