Select Date:

सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही सूर्या ने जमाया शतक, कुलदीप को 5 विकेट

Updated on 15-12-2023 02:09 PM

भारत ने टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 106 रन से हराया। यह टीम इंडिया की टी-20 में साउथ अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत है। पिछली सबसे बड़ी जीत 88 रन की थी, जो टीम इंडिया ने राजकोट में हासिल की थी।

निर्णायक मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया 3 मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराने में सफल रही। टीम दूसरा मुकाबला 5 विकेट से हराने के बाद 0-1 से पिछड़ रही थी, क्योंकि सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ।

जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में 202 रन का टारगेट चेज करने उतरी मेजबान टीम 13.5 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले, टीम इंडिया ने सूर्या के शतक के सहारे 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन का स्कोर खड़ा किया। सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 56 बॉल पर 100 रन की पारी खेली। जबकि कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए।

अब दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी। पहला मुकाबला 17 दिसंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

मैच विनर्स

सूर्यकुमार यादव फील्डिंग के दौरान चोटिल
सूर्यकुमार यादव फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। दूसरे ओवर की तीसरी बॉल पर रीजा हेंड्रिक्स ने एक्स्ट्रा कवर में शॉट खेला। फील्डिंग कर रहे सूर्या ने बॉल को बाउंड्री पर जाने से रोका, लेकिन बॉल रोकते समय उनका टखना मुड़ गया। वे चल भी नहीं पा रहे थे। टीम के फीजियो आए और उन्हें आराम करने की सलाह दी। सूर्या की जगह रवींद्र जडेजा ने कप्तान की जिम्मेदारी संभाली।

यहां से मैच का कवरेज...

बीच के 7.5 ओवर में बिखरी साउथ अफ्रीकी टीम
पावरप्ले में 3 विकेट गंवाने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम संभल नहीं सकी। टीम ने बीच के 7.5 ओवर में 53 रन बनाने में 7 विकेट गंवा दिए। इन ओवर्स में कुलदीप ने 5 और जडेजा ने 2 विकेट निकाले।

पावरप्ले में साउथ अफ्रीका को 3 झटके
202 रन का टारगेट चेज करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहला ओवर मेडन डालकर मोहम्मद सिराज ने दबाव बनाया। इस दबाव का फायदा दूसरे ओवर में मुकेश कुमार को मिला। मुकेश ने मैथ्यू ब्रीट्जकी (4 रन) को पवेलियन की राह दिखाई। उसके बाद तीसरे ओवर में रीजा हेंड्रिक्स रनआउट हो गए।

शुरुआती तीन ओवर में ओपनर्स के विकेट गंवाने के बाद अफ्रीकी टीम दबाव में आ गई और पावरप्ले समाप्त होते-होते क्लासन भी आउट हो गए। उन्हें छठे ओवर की चौथी बॉल पर अर्शदीप सिंह ने रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। पावरप्ले में अफ्रीकी टीम ने 42 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए। छठे ओवर के बाद टीम का स्कोर 42/3 रहा।

सूर्या के शतक से भारत का स्कोर 201/7
मेहमान टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव ने 56 बॉल पर 100 रन की पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 60 रन बनाए। सूर्या ने टी-20 इंटरनेशनल में चौथा शतक जमाया है। वे दुनिया में सबसे ज्यादा टी-20 सेंचुरी जमाने वाले बैटर की सूची में रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी पर आ गए हैं। वहीं, जायसवाल ने तीसरी फिफ्टी जमाई।

डेथ ओवर्स में फेल हुए भारतीय बल्लेबाज
मिडिल ओवर में शानदार बल्लेबाजी करने के बाद भारतीय खिलाड़ी डेथ ओवर्स में बड़ा स्कोर नहीं बना सके। 17वें और 18वें ओवर में कुल 25 रन बने। यहां से लग रहा था कि भारत 211 या 213 रन का स्कोर खड़ा कर लेगा, लेकिन 19वें ओवर में नांद्रे बर्गर इकोनॉमिकल रहे और सिर्फ 6 रन ही दिए। इस ओवर में रिंकू सिंह भी आउट हो गए। इस 6 रन के ओवर और रिंकू के विकेट की वजह से प्रेशर बना और आखिरी ओवर में 9 रन बने जबकि 3 विकेट भी गिर गए। आखिरी 4 ओवर में भारत ने 40 रन बनाए और 4 विकेट गिरे।

मिडिल ओवर्स में सूर्या-यशस्वी की विस्फोटक पारी
पावरप्ले में मिलेजुले प्रदर्शन के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल ने जमकर रन बनाए। बीच के 10 ओवर में टीम इंडिया ने 99 रन बनाने में महज एक विकेट गंवाया। 16 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 161/3 रहा। आगे कुछ पॉइंट्स में मिडिल ओवर्स का हाल...

  • जायसवाल का तीसरा अर्धशतक ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 60 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 41 बॉल पर 6 चौके और 3 छक्के के सहारे 34 बॉल पर अर्धशतक जमाया। यह यशस्वी जायसवाल का तीसरा टी-20 अर्धशतक है। वे पिछले मुकाबले में शून्य पर आउट हुए थे।
  • सूर्या का छक्के के साथ अर्धशतक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्के के साथ अर्धशतक जमाया। उन्होंने लगातार दूसरे मुकाबले में फिफ्टी जमाई। उन्होंने 13वें ओवर में फिफ्टी पूरी की।
  • सूर्या-जायसवाल की सेंचुरी पार्टनरशिप 29 रन पर लगातार दो विकेट गंवाने के बाद ओपनर यशस्वी जायसवाल और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 116 रन की पार्टनरशिप की।
  • ओपनर्स की तेज शुरुआत, महाराज ने दिए 2 झटके
    लगातार दूसरे मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। पावरप्ले के पहले 2 ओवर में ओपनर्स ने 6 बाउंड्री समेत 29 रन बनाए, लेकिन तीसरा ओवर लेकर आए केशव महाराज ने टीम इंडिया को 29 के स्कोर पर दो झटके दिए। उन्होंने इस ओवर की दूसरी बॉल पर गिल और तीसरी पर तिलक वर्मा को पवेलियन की राह दिखाई।

    यहां से सूर्या ने जायसवाल के साथ मिलकर टीम का स्कोर 50 पार पहुंचाया। 6 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 62/2 पर रहा।

  • साउथ अफ्रीका में 3 बदलाव, भारत में कोई चेंज नहीं
    फाइनल टी-20 के लिए साउथ अफ्रीकी टीम ने तीन बदलाव किए, जबकि भारतीय टीम बिना बदलाव के उतरी। अफ्रीकी टीम में केशव महाराज और डोनोवान फरेरा की वापसी हुई है, जबकि नांद्रे बर्गर ने डेब्यू किया।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और मोहम्मद सिराज।

    साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जकी, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, डोनोवान फरेरा, एंडिल फेलुक्वायो, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी और लिजाड विलियम्स।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.