Select Date:

शबनिम इस्माइल ने विमेंस क्रिकेट की सबसे तेज गेंद फेंकी

Updated on 06-03-2024 02:05 PM

साउथ अफ्रीका की पूर्व तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने विमेंस क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी। उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 132.1 किमी/घंटे की स्पीड से बॉल फेंकी। इससे पहले इस्माइल ने ही 2016 में 128.5 किमी/घंटे की स्पीड से बॉल फेंकी थी।

शबनिम की धारदार गेंदबाजी के बावजूद उन्हें 4 ओवर में एक ही विकेट मिला। जिस कारण उनकी टीम मुंबई इंडियंस को 29 रन से हार का सामना करना पड़ गया। लीग में यह उनकी दूसरी हार है।

दिल्ली की कप्तान मेग लेनिंग ने किया बॉल का सामना
मंगलवार रात को दिल्ली में होम टीम दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। मुंबई ने पहले गेंदबाजी चुनी, इस्माइल ने पहला ओवर फेंका। उन्होंने पारी के तीसरे ओवर की दूसरी बॉल 132.1 किमी प्रति घंटे की स्पीड से फेंकी।

फुलर लेंथ गेंड टप्पा खाने के बाद अंदर की ओर स्विंग हुई। दिल्ली की कप्तान मेग लेनिंग ने डिफेंस करने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके पैड्स पर लगी। मुंबई ने LBW की अपील की, लेकिन बैटर नॉटआउट रहीं। इस्माइल ने टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में दिल्ली के ही खिलाफ 128.3 किमी/घंटे की स्पीड से बॉल फेंकी थी।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद भी इस्माइल ने ही फेंकी
क्रिकेट में जब से बॉल की स्पीड नापी जा रही है, तब से विमेंस क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज ने 130 किमी/घंटे की स्पीड से गेंद नहीं फेंकी थी। इस्माइल ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 128.5 किमी/घंटे की स्पीड से गेंदबाजी कर सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया था।

इस्माइल ने अब दिल्ली के खिलाफ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस्माइल 2022 के विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में 2 बार 127 किमी/घंटे की स्पीड से भी गेंदबाजी कर चुकी हैं।

शबनिम ने 4 ओवर में 46 रन दिए, मुंबई हारी
शबनिम ने सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया, लेकिन वह दिल्ली के खिलाफ महंगी साबित हुईं। शुरुआती 2 ओवर में 14 रन देने के बाद उन्होंने अपने 4 ओवर का स्पेल 46 रन देकर खत्म किया। उन्हें महज एक ही विकेट मिला।

दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 192 रन बनाए। मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना सकी। दिल्ली की जेमिमा रोड्रिग्ज प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।

पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुकी हैं शबनिम
35 साल की शबनिम इस्माइल ने पिछले साल ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था। उन्होंने मई 2023 में रिटायरमेंट अनाउंस किया। इससे पहले मार्च 2023 में उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच खेला था।

तीनों फॉर्मेट के 241 इंटरनेशनल मैचों में शबनिम ने 317 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 127 वनडे, 113 टी-20 और एक टेस्ट मैच खेला।

भारतीयों में झूलन गोस्वामी के नाम रिकॉर्ड
भारतीय महिला गेंदबाजों में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड झूलन गोस्वामी के नाम है। जो अपने करियर में 128 किमी/घंटे की स्पीड से गेंदबाजी कर चुकी हैं। उन्होंने सितंबर 2022 में रिटायरमेंट लिया था।

मेंस क्रिकेट में शोएब अख्तर के नाम रिकॉर्ड
मेंस क्रिकेट इतिहास में पाकिस्तान के शोएब अख्तर के नाम सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी/घंटे की स्पीड से बॉल फेंकी थी। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के शॉन टैट और ब्रेट ली का नंबर पर आता है, जो 161.1 किमी/घंटे की स्पीड से गेंदबाजी कर चुके हैं।

भारतीयों में उमरान मलिक के नाम सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2022 के IPL में सनराइजर्स हैदराबाद से खेलते हुए 157 किमी/घंटे की स्पीड से बॉल फेंकी थी। इंटरनेशल क्रिकेट में इरफान पठान 2007 में 153.7 किमी/घंटे की स्पीड से गेंद फेंकने का भारतीय रिकॉर्ड बना चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.