टीम की हार में भी इतिहास रच गई शबनिम इस्माइल, टी20 विश्व कप में बनी सफल गेंदबाज
Updated on
27-02-2023 07:13 PM
केपटाउन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 रनों से करारी हार मिली। इस मैच में साउथ अफ्रीका के सामने 157 रनों का लक्ष्य था लेकिन वह 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी। हालांकि टीम को फाइनल में हार जरूर मिली और वह चैंपियन नहीं पाई लेकिन तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल के नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया। शबनिम ने मैच में साउथ अफ्रीका के लिए 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।
इसके साथ ही शबनिम के नाम टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। शबनिम टी20 विश्व कप में 32वां मैच खेलने उतरी थी। इस तरह आईसीसी के टूर्नामेंट में उनके नाम 43 विकेट दर्ज हो गए हैं।
इस मामले में शबनिम ने इंग्लैंड की आन्या श्रबसोल को पीछे छोड़ा जिन्होंने टी20 विश्व कप में 41 लिए थे। हालांकि शबनिम की इस दमदार खेल के बावजूद साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार विश्व चैंपियन बनने से चूक गई।
ऑस्ट्रेलिया छठी बार बनी चैंपियन
साउथ अफ्रीका को फाइनल मैच में 19 रन से हराकर छठी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को उठाया। ऑस्ट्रेलियाई टीम सातवीं बार फाइनल में पहुंची थी। टी20 विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक भी मुकाबले में हार का सामना नहीं करना पड़ा।
सेमीफाइनल में भारत के पास मौका था कि वह ऑस्ट्रेलिया को हरा कर फाइनल में अपनी जगह बनाती लेकिन यहां भी कंगारू टीम ने बाजी मार ली और भारत को हरा दिया।
बेथ मूनी ने किया कमाल
ऑस्ट्रेलिया के लिए फाइनल मैच में ओपनर बल्लेबाज बेथ मूनी धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। मूनी ने 53 गेंद में शानदार 74 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का भी लगाय। मूनी की इस बल्लेबाजी के कारण ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 156 रन के स्कोर पर पहुंच पाई।
मूनी के अलावा एश्ले गार्डनर ने भी 29 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हिली ने भी 17 रनों की पारी खेली।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…