बांग्लादेश के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 के एक अहम मुकाबले के
दौरान शादाब खान एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब पहुंच गए हैं। शादाब
ने इस मैच में दो विकेट लेकर दिग्गज शाहिद अफरीदी के पाकिस्तान के लिए
सर्वाधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। शाहिद अफरीदी ने
पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में 98 मैचों में 97 विकेट झटके थे, जबकि
शादाब खान ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में एक ही ओवर में दो विकेट लेकर
शादाब के नाम 97 विकेट हो गए हैं और इसी के साथ वह पाकिस्तान के लिए टी20
इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बन
गए हैं।
शादाब ने 11वें ओवर में सौम्य और कप्तान शाकिब अल-हसन को आउट करके टी20
इंटरनेशनल में 97 विकेट के आंकड़े को छुआ। शादाब के पास इसी वर्ल्ड कप में
ये रिकॉर्ड तोड़ने का बड़ा मौका होगा और वह ऑस्ट्रेलिया में इस मेगा इवेंट
में पाकिस्तान के लिए सबसे पहले 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट चटकाने वाले पहले
गेंदबाज बन सकते हैं। उन्हें ये उपलब्धि हासिल करने के लिए सिर्फ तीन
विकेट चाहिए।
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने शाहीन शाह अफरीदी के 4 विकेट और शादाब खान
की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बंगलादेश को टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12
मुकाबले में रविवार को 127 रन पर रोक दिया। पाकिस्तान को टूर्नामेंट के
सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये 20 ओवरों में 128 रन की दरकार है।
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…