Select Date:

शादाब खान ने अंपायर के साथ की जबरदस्ती

Updated on 12-09-2022 06:20 PM

पाकिस्तान एशिया कप की आखिरी लड़ाई को हार गया, क्योंकि श्रीलंका ने फाइनल में 23 रन से जीत दर्ज की और अपना छठा एशिया कप खिताब जीता। प्रतियोगिता की शुरुआत के बाद से हर एक दशक में ट्रॉफी जीतने वाली श्रीलंका एकमात्र टीम है। दुबई की गर्मी में स्टेडियम में मैच का माहौल भी गर्म रहा। मैच के दौरान पाकिस्तान टीम के उपकप्तान शादाब खान ने जबरदस्ती अंपायर की उंगली उठाने की हिम्मत दिखाई।  

एशिया कप 2022 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम को पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों ने शुरुआती झटके दिए। इसी दौरान हैरिस रऊफ की एक गेंद भानुका राजपक्षे के पैड पर लगी तो पाकिस्तानी गेंदबाज और फील्डरों ने अपील की, लेकिन ऑन-फील्ड अंपायर ने इसे नकार दिया तो इस फैसले को चुनौती देने के लिए पाकिस्तान ने डीआरएस की मांग की, लेकिन थर्ड अंपायर ने भी पाया कि ऑन फील्ड अंपायर का फैसला सही था।

जैसे ही थर्ड अंपायर ने ऑन फील्ड अंपायर को बताया कि वे अपने फैसले पर डटे रहें तो शादाब खान ने अंपायर की उंगली पकड़ ली और उसे उठाने को कोशिश की। हालांकि, ये सब मजाक में था, जिसे देखकर हर कोई हैरान था। कुछ पल के लिए ही सही, पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ी खुश नजर आए। वहीं, इस मैच में खराब फील्डिंग करने के बाद उन्होंने देश से माफी मांगी और कहा कि कैच ही मैच जिताते हैं। मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.