पाकिस्तानी गृह मंत्री ने दी थी धमकी
पहले पंजाब सरकार और संघ सरकार के मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा था कि पुलिस धारा 144 का उल्लंघन करने को लेकर किसी भी पीटीआई कार्यकर्ता को गिरफ्तार नहीं करेगी। सनाउल्लाह ने कहा था कि केवल उन्हीं पीटीआई नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा जो भ्रष्टाचार या किन्हीं अन्य आपराधिक मामलों में वांछित हैं। उन्होंने कहा था कि पीटीआई नेता लाहौर में पुलिस गाड़ी में चढ़ने के बाद फोटो सेशन कर रहे हैं। उन्हें ऐसे स्टंट से राजनीतिक लाभ चाहिए।
