Select Date:

पठान के लिए शाहरुख खान ने वसूली मोटी फीस:दीपिका ने 15 करोड़, तो जॉन ने 20 करोड़ किए चार्ज

Updated on 14-12-2022 07:58 PM

शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि फिल्म के लिए तीनों लीड सेलेब्स ने मोटी रकम वसूली है। दीपिका ने जहां पठान के लिए 15 करोड़ चार्ज किए हैं, वहीं जॉन ने 20 करोड़ रुपए फीस ली है। इतना ही नहीं खबरें हैं कि शाहरुख ने पठान के लिए 100 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है, जो कि दोनों एक्टर्स से कई गुना ज्यादा है।

फिल्म के लिए सलमान ने फीस लेने से किया इनकार!
पठान में सलमान खान का भी स्पेशल अपीयरेंस है, लेकिन खबरों की मानें तो सलमान ने फिल्म के फीस लेने से इनकार कर दिया है। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है, जो कि एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बैंग बैंग और वॉर जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। Koimoi.com की रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ ने फिल्म के निर्देशन के लिए 6 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है।

एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया भी फिल्म में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार दिग्गज एक्ट्रेस फिल्म में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी। हालांकि,अभी तक उनकी फीस को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म में आशुतोष राणा रॉ ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। एक्टर ऋतिक और टाइगर की फिल्म वॉर में भी इसी भूमिका में नजर आए थे।

2023 में रिलीज होंगी 3 बड़ी फिल्में
पठान के अलावा शाहरुख जून में जवान और दिसंबर में राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी लेकर आएंगे। शाहरुख की चार साल पहले 2018 में जीरो फिल्म रिलीज हुई थी। इस बीच, वे ब्रह्मास्त्र और रॉकेट्री जैसी फिल्मों में कैमियो (गेस्ट रोल) कर चुके हैं।

पठान की सक्सेस के लिए वैष्णो देवी पहुंचे थे शाहरुख
शाहरुख खान ने रविवार (11 दिसंबर) को मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। कहा जा रहा है कि वे अपनी अपकमिंग फिल्म पठान के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इसके बाद वो वैष्णो देवी में फिल्म की सक्सेस के लिए प्रार्थना करने गए थे। हालांकि शाहरुख के सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आए थे, उनमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा था।

कुछ दिन पहले मक्का पहुंचे थे शाहरुख
कुछ दिन पहले फिल्म डंकी की शूटिंग पूरी करने के बाद शाहरुख खान मक्का पहुंचे थे। शाहरुख ने वहां पर इस्लामी तीर्थ यात्रा उमराह की थी। सऊदी अरब के एक पत्रकार ने फोटो शेयर करते हुए कंफर्म किया था कि शाहरुख ने मक्का पहुंच कर उमराह किया। इस दौरान वो सफेद लिबास में दिखाई दिए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.