Select Date:

शाहरुख खान ने सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैंस से छीना फोन, सपोर्ट में बोले लोग- प्रोटोकॉल फॉलो कर रहे

Updated on 20-01-2026 01:28 PM
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान बीते दिनों एक अवॉर्ड शो में शामिल होने के लिए रियाद गए थे। वहां से उनके कई क्लिप्स वायरल हुए थे। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक फैन के हाथ से उसका फोन ले लिया, जो स्टेज पर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। अब कुछ यूजर्स आलोचना कर रहे हैं तो फैंस ने एक्टर का समर्थन किया है।

वायरल वीडियो में शाहरुख खान फैन से फोन लेते वक्त मुस्कुरा रहे हैं और प्रोफेशनल कैमरामैन की तरफ देखने के लिए इशारा कर रहे हैं। बाद में जब वह उन्हें उनका फोन लोटा देते हैं तो दूसरा शख्स उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। एक्टर उसे भी कैमरे की तरफ देखने के लिए कहते हैं। इसके बाद वह उस व्यक्ति को ट्रॉफी देते हैं और फोटोग्राफर्स की तरफ मुस्कुराते हुए पोज करते हैं।

शाहरुख खान का रियाद से वीडियो वायरल

इस वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है कि 'सऊदी में हुए जॉय अवॉर्ड्स के दौरान एक फैन ने शाहरुख खान के साथ सेल्फी लेनी चाही तो एक्टर ने उसका फोन ले लिया।' अब इसे देख कुछ लोग एक्टर को घमंडी कह रहे हैं और कुछ इसे गलतफहमी बता रहे हैं। एक ने लिखा, 'क्या ये बेवकूफ हैं? वह उनसे कह रहे हैं कि कोई और फोटो लेगा। जिससे प्राइज भी दिख सकेगा। वो इतने समझदार नहीं कि इतनी सी बात समझ सकें।'

शाहरुख खान के फैंस ने किया सपोर्ट

शाहरुख के वीडियो पर एक दूसरे ने कमेंट किया, 'SRK इवेंट के प्रोटोकॉल को फॉलो कर रहे हैं। जहां पर अवॉर्ड देते वक्त ऑफिशियल फोटो क्लिक करानी होती हैं। उन्हें अपनी ड्यूटी करते वक्त ट्रोल करने की जरूरत नहीं है।'

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग'

बता दें कि इसी इवेंट में शाहरुख खान ने लैवेंडर कार्पेट पर कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटी के साथ स्पेस शेयर की थी। यहां पर मिली बॉबी ब्राउन और केटी पेरी भी मौजूद थीं। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे, जिसमें सुहाना खान, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ नजर आएंगे। हालांकि इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.