Select Date:

शाहरुख खान के को-स्टार ने बॉलीवुड छोड़ शुरू किया स्टॉल बिजनेस, 'शार्क टैंक' ने दी 2.5 करोड़ की फंडिंग

Updated on 16-01-2026 12:57 PM
' शार्क टैंक इंडिया 5 ' की शुरुआत काफी धमाकेदार रही, जिसमें पहली पिच बहुत अनोखी थी। मुंबई के चार यंगस्टर्स- राहुल विनोद वोहरा, अन्नाया अग्रवाल, अमाय ठक्कर और वीर पिंटो की पिच को 'शार्क्स' के पैनल ने खूब सराहा। क्रॉफल गाइज और उनके प्रोडक्ट - क्रोसोआं और वफल के हाइब्रिड ने भी उन्हें काफी इंप्रेस किया। शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 के पहले पिच में 1 प्रतिशत इक्विटी के लिए 1 करोड़ रुपये के निवेश की मांग की गई थी, जबकि उनकी कंपनी का वैल्यू 100 करोड़ रुपये था।

'शार्क टैंक इंडिया 5' में 'द क्रॉफल गाइज' के संस्थापकों में से एक, राहुल वोहरा ने स्क्रीन से शो में अपने अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पहले शाहरुख खान के साथ काम किया था, लेकिन बाद में फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर दोस्तों के साथ अपना बिजनेस शुरू किया। राहुल ने कहा, 'यह सोनी की राइटिंग टीम और हमारी साथ की कोशिश थी। वीर और मैं फिल्म इंडस्ट्री से आते हैं, इसलिए प्रोडक्ट दिखाने को फिल्मी बनाना हमारी तरफ से एक सुझाव था।'

शाहरुख खान संग काम किया, अब कर रहे बिजनेस

शो में राहुल और वीर ने फिल्म इंडस्ट्री से अपने जुड़ाव के बारे में बताया। वीर धर्मा प्रोडक्शंस में करण जौहर के साथ मिलकर काम करते हैं, वहीं राहुल शाहरुख खान के साथ एक ऐड में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। इसके अलावा, फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने से पहले उन्होंने कबीर खान के साथ नौ साल तक काम किया। शाहरुख खान के साथ ऐड की शूटिंग के बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा, 'एसआरके के साथ ऐड करना मेरे लिए सपने सच होने जैसा था। मैं न्यूयॉर्क से आया था और हमेशा से एक्टर बनना चाहता था। मुझे कबीर खान के साथ पहला ब्रेक मिलने का सौभाग्य मिला। मैं उनके यहां इंटर्नशिप कर रहा था और तभी यह मौका मिला… मैंने हमेशा कबीर खान से कहा था कि मैं एक्टिंग करना चाहता हूं और उनसे मदद मांगी थी। मुकेश छाबड़ा ने मुझे ऐड में कास्ट करने का सुझाव दिया, जो दुबई टूरिज्म का एक बड़ा विज्ञापन था जिसमें शाहरुख खान थे। मैं उस विज्ञापन की कहानियों में से एक था।'


कबीर खान के साथ 9 साल काम किया

उन्होंने आगे बताया, 'मैंने कबीर के साथ 9 साल काम किया है, वे मेरे लिए पिता समान हैं, जब मैं 21 साल का था तब से वे मेरे मार्गदर्शक रहे हैं। मेरी पहली नौकरी उन्हीं के साथ थी और मैं उनके साथ ही आगे बढ़ा। मैंने एक इंटर्न से शुरुआत की, फिर उनके वीएफएक्स प्रोड्यूसर, उनके डायरेक्टर के असिस्टेंट और फिर एसोसिएट डायरेक्टर बना। आखिरकार मैंने उनके साथ एक फिल्म का को-डायरेक्शन भी किया, जिसका नाम था 'माई मेलबर्न', और इसका प्रीमियर केवल फिल्म फेस्टिवल में हुआ। उनके साथ बिताया समय मेरे जीवन का सबसे सुखद अनुभव रहा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.