Select Date:

शाह बोले- ममता सरकार में मां, माटी, मानुष असुरक्षित:भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा- दिल पर लिख लो, इस बार भाजपा सरकार

Updated on 01-01-2026 12:56 PM
कोलकाता, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव में जीत का लक्ष्य तय करने को कहा। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा- ममता सरकार ने ‘मां, माटी, मानुष’ का नारा दिया था, लेकिन आज उनके कार्यकाल में सुरक्षित नहीं है।

शाह ने कहा- बंगाल में महिलाएं असुरक्षित हैं, जमीन पर माफियाओं का कब्जा है और लोग पलायन को मजबूर हैं। शाह ने कहा कि घुसपैठिए न सिर्फ अर्थव्यवस्था पर बोझ हैं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और बंगाल की सांस्कृतिक पहचान के लिए भी खतरा हैं।

शाह ने कहा- ममता सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। करोड़ों रुपए के घोटाले हुए हैं, जिनमें शिक्षक भर्ती घोटाला, SSC घोटाला, नगर निगम भर्ती घोटाला, कोयला घोटाला, राशन घोटाला, एमजीएनआरईजीए घोटाला और पीएम आवास योजना घोटाला शामिल हैं।

गृह मंत्री ने कहा- 2016 से 2025 के बीच भाजपा के 300 से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। अपने 42 सालों के सार्वजनिक जीवन में मैंने ऐसा बलिदान और समर्पण कभी नहीं देखा। अब समय आ गया है कि उन बलिदानों का फल दिया जाए। दिल पर लिख लो, इस बार हमारी सरकार।

शाह बोले- कोलकाता और आसपास की 28 में से 22 सीटें जीतने का लक्ष्य

शाह ने कोलकाता और आसपास के इलाकों से 28 में से 22 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा। कोलकाता और उससे सटे शहरी इलाकों में जादवपुर, दमदम और मध्य कोलकाता की जोरासांको, श्यामपुकुर जैसी सीटें शामिल हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा यहां एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।

अपने करीब एक घंटे के भाषण में शाह ने भवानीपुर सीट का भी जिक्र किया, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2021 का उपचुनाव जीता था। पार्टी के सीनियर नेताओं के मुताबिक, शाह का फोकस कोलकाता बेल्ट पर है, जिसमें कोलकाता, पूर्व और दक्षिण में उत्तर और दक्षिण 24 परगना और पश्चिम में हुगली नदी के पार हावड़ा जिला शामिल हैं। इन इलाकों में करीब 140 विधानसभा सीटें हैं, जहां पार्टी कमजोर मानी जाती है।

बंगाल के दो दिनों के दौर पर थे शाह

अमित शाह 30 और 31 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के दो दिनों के दौरे पर थे। दौरे के पहले दिन उन्होंने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार घुसपैठ को रोक नहीं पा रही है। अगर राज्य में भाजपा सरकार बनी तो यहां परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। बंगाल में सभी योजनाएं डेड एंड पर पहुंच गई हैं।

दरअसल, शाह बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बंगाल पहुंचे थे। पश्चिम बंगाल में विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 तक है। चुनाव मार्च-अप्रैल 2026 में होना लगभग तय है। यहां कुल 294 सीटें हैं, TMC की सरकार है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
Advt.