सो रही पाकिस्तानी अवाम पर शहबाज ने गिराया 115 अरब का टैक्स बम, फिच से भी आई कंगाल पाकिस्तान के लिए बुरी खबर
Updated on
15-02-2023 06:18 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अवाम जब मंगलवार की रात सो रही थी, तब शहबाज शरीफ सरकार ने उस पर 115 अरब रुपए का 'टैक्स बम' फोड़ा है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने आईएमएफ की शर्तों का पालन करने के लिए एक मिनी-बजट पेश करने से जुड़ा अध्यादेश जारी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद शहबाज शरीफ सरकार ने मंगलवार की रात संघीय राजस्व बोर्ड (FBR) की ओर से एक नोटिफेकशन जारी कर 115 अरब रुपए के टैक्स लागू कर दिया है।
15 फरवरी 2025 को सामान्य बिक्री कर (GST) की मानक दर को 17 फीसदी से बढ़ाकर 18 कर दिया गया है। सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी भी बढ़ाई गई है। शहबाज शरीफ कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद FBR ने वैधानिक नियामक आदेश (SRO) जारी किया। IMF की शर्तों के बाद 115 अरब रुपए का टैक्स बटोरने के लिए यह टैक्स लगाया गया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स कहती है कि लग्जरी सामानों पर 25 फीसदी की GST को मंजूरी दी गई है। लेकिन इसे कर संशोधन विधेयक 2023 के जरिए बुधवार को संसद में पेश किया जाएगा।
टैक्स बढ़ाया गया
FBR ने उन सभी आयातिति लग्जरी सामानों पर GST दर बढ़ा दी है, जिन्हें कुछ समय पहले वाणिज्य मंत्रालय ने प्रतिबंधित कर दिया था। पाकिस्तान में बनने वाले कुछ लग्जरी सामानों पर भी जीएसटी बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है। शहबाज शरीफ सरकार ने अवाम पर 115 अरब रुपए का कर लगाने का जो तरीका अपनाया है, उसके बावजूद भी IMF के साथ डील में देरी हो सकती है। शहबाज शरीफ सरकार ने बुधवार को नेशनल असेंबली का सत्र बुलाया है।
दिवालिया होने का खतरा बढ़ा
फिच ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान की दीर्घकालिक विदेशी-मुद्रा जारीकर्ता डिफॉल्ट रेटिंग (IDR) को CCC+ से घटा कर CCC- कर दिया गया है। विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के कारण यह रेटिंग घटाई गई है। एजेंसी की रेटिंग एक्शन कमेंट्री के मुताबिक उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान आईएमएफ के साथ डील में सफल होगा। लेकिन रेटिंग घटाना दिखाता है कि पाकिस्तान की मुश्किलें कम नहीं होंगी।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…