पाकिस्तानी में छाई कंगाली और मुफ्त आटा बांटने जा रहे शहबाज शरीफ... कितना राहत देगा स्पेशल 'रमजान पैकेज'?
Updated on
09-03-2023 03:39 AM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की महंगाई इस समय गरीब अवाम के लिए सबसे बड़ी मुसीबत है। चिंता की बात यह है कि शहबाज सरकार राहत की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है। लेकिन खबर है कि इस्लाम के पवित्र महीने रमजान से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जनता को बड़ी राहत देने वाले हैं। मंगलवार को पाक पीएम ने ऐलान किया कि 'रमजान पैकेज' के तहत मुल्क के गरीबों को मुफ्त में गेहूं का आटा दिया जाएगा। बीते दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए जिनमें लोग आटे के लिए एक-दूसरे से लड़ते और धक्का-मुक्की करते नजर आए।
रिपोर्ट्स की मानें तो रमजान 23 या 24 मार्च से शुरू हो सकता है। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जियो टीवी की खबर के अनुसार, एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए पाक पीएम ने कहा कि विशेष रमजान पैकेज के तहत पहले चरण में पंजाब के जरूरतमंद लोगों को मुफ्त आटा दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पैकेज के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त आटा उपलब्ध कराने के लिए जल्द से जल्द नीति तैयार करने के भी निर्देश दिए।
गरीब वर्ग के लिए शहबाज सरकार की योजना
शहबाज शरीफ ने कहा कि संघीय सरकार पंजाब मॉडल की तर्ज पर रमजान पैकेज के तहत लोगों को राहत प्रदान करने के लिए प्रांतों को हर संभव सहायता मुहैया कराएगी। पैकेज अपनी तरह का पहला है जिसका उद्देश्य समाज के गरीब वर्ग को सुविधा प्रदान करना है। पंजाब के मुख्य सचिव जाहिद अख्तर जमां और वित्त सचिव मुजाहिद शेरदिल ने शहबाज को रमजान पैकेज के बारे में जानकारी दी। शहबाज शरीफ मुफ्त आटा तब देने जा रहे हैं जब भूखी पाकिस्तानी जनता अराजकता पर उतर आई है।
50 साल में सबसे ज्यादा महंगाई
शहबाज शरीफ ने पिछले महीने अधिकारियों को जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। आर्थिक संकट के दलदल में फंसे पाकिस्तान में एक-एक किलो आटे के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं। 20 किग्रा आटे का पैकेट 2800 रुपए में बिक रहा है। बलूचिस्तान के क्वेटा में गेहूं सप्लाई बंद होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। देश में महंगाई दर 31.5 प्रतिशत हो गई है जो 50 साल में अपने सबसे उच्चतम स्तर पर है। जनता दूध 150 रु/ली, चिकन 550 रु/किग्रा और चावल 213 रु/किग्रा की कीमत पर खरीद रही है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…