शहबाज अय्याशी बंद करो, तुम्हारे पास सिर्फ 72 घंटे... परमाणु बम की बात करने वाले पाकिस्तानी मौलाना का अल्टीमेटम
Updated on
18-02-2023 06:45 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आईएमएफ की शर्तों को मानने के लिए पेट्रोल की कीमतों में हाल ही में बढ़ोतरी की थी। लेकिन अब शहबाज शरीफ अपने ही घर में घिर गए हैं। तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) पार्टी ने शहबाज शरीफ सरकार को वॉर्निंग दी है। TLP ने सरकार को 72 घंटे का समय दिया है कि वह तेल की कीमतों को बढ़ाने का फैसला वापस लें। अगर ऐसा नहीं किया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। पाकिस्तानी सरकार ने बुधवार को पेट्रोल की कीमतों में 22.20 रुपए और डीजल में 17.20 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। मौलाना साद वही हैं, जिन्होंने कुछ दिनों पहले कहा था कि पाकिस्तान को दुनिया में एक हाथ में परमाणु बम लेकर कर्ज मांगना चाहिए।
इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपने रेकॉर्ड लेवल पर पहुंच गईं। शुक्रवार को लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान TLP प्रमुख साद हुसैन रिजवी ने कहा कि अगर सरकार कीमतों को वापस नहीं लेती तो TLP वह करेगी, जिसके लिए वह जानी जाती है। मौलाना साद विरोध प्रदर्शन का संदर्भ दे रहे थे, जो पहले भी TLP की ओर से पाकिस्तान में किया गया था। रिजवी ने अपने बयान में कहा, 'मैं सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दे रहा हूं कि पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को वापस लो।'
सरकार मंत्रियों का खर्च कम करे
मौलाना साद ने कहा कि पाकिस्तान 75 साल में 23वीं बार IMF के सामने लोन की भीख मांग रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का कर्ज एक साल में ही 23 फीसदी बढ़ गया है। मौलाना साद ने यह भी दावा किया कि IMF पाकिस्तान के परमाणु अड्डों का भी दौरा करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के गरीब लोगों को इस हद तक निचोड़ लिया गया है कि वह विरोध के बारे में सोच भी नहीं सकता। साद रिजवी ने कहा कि सरकार को अपने 'मंत्रियों और सलाहकारों की सेना' को कम खर्च करने की सलाह देना चाहिए।
'अय्याशी कम करें'
साद रिजवी ने मांग की है कि राजनेताओं और सरकारी अधिकारी को दिया जाना वाला पेट्रोल तुरंत बंद किया जाना चाहिए, क्योंकि हर रोज वे लाखों लीटर तेल इस्तेमाल में ले रहे हैं। मौलाना साद ने कहा, 'ये अपनी अय्याशियां कम करने के बजाय बोझ कौम पर डाल रहे हैं। पेट्रोल की कीमत इन्होंने फिर बढ़ाई है। हम आपको 72 घंटे का अल्टीमेटम दे रहे हैं। अगर पेट्रोल की बढ़ी कीमत वापस नहीं हुई तो हम वह करने को मजबूर हो जाएंगे, जिसके लिए TLP को जाना जाता है।' मौलाना साद का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब उनकी आलोचना हो रही थी कि वह शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…